BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मुंबई। अपनी बेटी शीना बोरा हत्याकांड में मुम्बई की भायखला जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ जेल में दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इंद्राणी मुखर्जी के साथ 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह मामला नागपाड़ा पुलिस ने दर्ज किया है। एफआईआर में भायखला जेल की स्टाफर, जेलर आदि के नाम भी शामिल हैं। ज्ञातव्य है कि बीते शुक्रवार को हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी मंजुला शेटे की मौत हो गई थी।   मंजुला शेटे की मौत के बाद करीब 200 महिला कैदियों ने जेल में विरोध प्रदर्शन किया था। महिला कैदियों ने आरोप लगाया कि शेटे से जेल अधिकारियों ने मारपीट की, जिसके बाद उसे हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। शेटे की मौत की खबर फैलने के बाद छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए अधिकारियों में जेलर मनीषा पोखरकर, गार्ड बिंदु, वसीमा शेख, शीतल, सुरेखा और आरती के नाम शामिल है। क्या है मामला : ज्ञातव्य है कि गत शुक्रवार भायखला जेल की बैरक नंबर पांच में शाम साढे पांच बजे हत्या के आरोप में सजा काट रही मंजुला शेटे मृत पाई गई थी। इसके बाद जेल के अधिकारी शेटे को जेजे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंजुला शेटे ने पुणे की यरवदा जेल में कैद के 12 साल बिता लिए थे, जिसके बाद उसे वॉर्डन के रूप में प्रमोट कर दिया गया था। साथ ही, शेटे की मुंबई जेल में ट्रांसफर किए जाने की मांग को भी मान लिया गया था। वॉर्डन के रूप में उसका काम लॉ एंड ऑर्डर की देखभाल करना था। साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज एक प्रेस कांफ्रेस की। प्रेस कांफ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन में उनकी सरकार द्वारा किए गए कामों की उपलब्धियां गिनाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 100 दिन सरकार के कार्यकाल का छोटा सा हिस्सा है। उन्होंने प्रदेश की जनता को विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने छोटे से कार्यकाल में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि 29 मार्च 2017 को सरकार ने अपना कामकाज संभाला था। उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी 100 दिनों का समय छोटा सा कार्यकाल है, लेकिन हमने इस चुनौती को स्वीकार किया और हमें सरकार की उपलब्धियों पर संतोष महसूस हो रहा है। योगी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की मोदी सरकार के रास्ते पर चल रही है, हमारी सरकार भी सबका साथ-सबका विकास का नियम अपना रही है।   योगी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में यूपी की हालत काफी खराब हुई थी। वहीं हमारी सरकार जनकल्याण के काम कर रही है, बिना किसी भेदभाव के। योगी ने कहा कि उनकी सरकार भोजन, सड़क, आवास, पेयजल के साथ ही कानून व्यवस्था और शिक्षा पर भी काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन को लागू करने के लिए काम कर रही है। किसानों की बात करते हुए योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था किसान पर निर्भर करती है, हमारी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था कराई जा रही है। योगी ने कहा कि किसानों के लिए अभी तक 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय सरकार ने किया है। योगी ने कहा कि हमारी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया गया, जिससे 86 लाख किसानों को फायदा मिला।   इससे 36000 करोड़ का खर्च हुआ, लेकिन सरकार अपने खर्चों को कम कर इसे वहन करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 22517 करोड़ रुपये का गन्ना किसानों का भुगतान हो गया है। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने खनन नीति को ई-पोर्टल के जरिए लागू करने का फैसला किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए केंद्र से मंजूरी दी गई है।   गड्ढा मुक्त सड़कें और बिजली : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने 1 लाख 21 हजार किमी सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का फैसला किया है, सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली 14 अप्रैल से शुरू की गई है। वहीं 24 घंटे बिजली देने पर लगातार काम चल रहा है। कई धार्मिक स्थलों को 24 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया गया है। अर्धकुंभ 2019 से पहले गंगा को स्वच्छ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी, केंद्र के साथ मिल कर गंगा को साफ किया जा रहा है। भू-माफिया पर नकेल : योगी आदित्यनाथ नेे कहा कि राज्य सरकार भू माफिया पर नकेल कस रही है। योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने भू-माफिया के विरुद्ध एंटी भूमाफिया का गठन किया गया है, इसके तहत कई हेक्टेयर भूमि मुक्त भी की गई है।  महिला सुरक्षा: योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार काम कर रही है, इसके तहत एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया गया। साथ ही सरकार कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी काम किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि महिला हेल्पलाइन 181 का संचालन किया जा रहा है। स्वच्छता के लिए काम: योगी ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम कर रही है, अक्टूबर 2018 तक राज्य को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य किया गया है। योगी ने कहा कि मेरठ, सहारनपुर, रायबरेली, रामपुर को भी स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए काम चल रहा है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । दिल्लीवासियों को अक्टूबर से पहली ड्राइवरलेस मेट्रो मिल जाएगी। ये मेट्रो जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन तक चलेगी। यह लाइन करीब 38 किमी लम्बी है, जो इसे नोएडा के बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगी। आपको बता दें कि पहले इसका तय वक्त जून रखा गया था और फिर सितंबर, लेकिन अब डीएमआरसी के मुताबिक, अक्टूबर से यह लाइन पूरी तरह चालू हो जाएगी। फेस 3 पर कालकाजी और बोटेनिकल गार्डन, जनकपुरी वेस्ट से टर्मिनल 1-आईजीआई पर ट्रायल रन जारी है। डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों सेक्शंस को सुरक्षा पड़ताल के लिहाज से सीएमआरएस को सौंपा जाएगा। जनता के लिए ये रूट सभी क्लेयरंसेज के बाद से शुरू हो जाएंगे। प्रवक्ता के मुताबिक, इन लाइनों के खुलने का तय वक्त अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच है। मार्च 2018 तक डीएमआरसी फेस 3 तक नेटवर्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिसमें सिर्फ मैजेंटा ही नहीं, पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) को भी शामिल किया जाएगा। पिछले सप्ताह डीएमआरसी ने पिंक लाइन पर शकरपुर और मायापुरी स्टेशन तक ट्रायल रन किया था। मैजेंटा और पिंक लाइन्स पर पहली ड्राइवरलेस ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में ऑटोमेशन का स्तर काफी हाई होगा, फिर भी शुरुआत में ट्रेन ऑपरेटर्स की मदद से इन्हें चलाया जाएगा। धीरे-धीरे इन्हें ऑटो मोड में शिफ्ट किया जाएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । प्रदेशवासियों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मानसून गुजरात में पहुंच गया है। दो-तीन दिन में यह प्रदेश में दस्तक देगा। जयपुर में पांच दिन में आ जाएगा। इस बीच मुंबई और गुजरात में मानसून की झमाझम हो रही है। इस बीच राज्य में गर्मी और उमस में तेजी आ गई है। लोग गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून उत्तरी अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। मुंबई, कोंकण और गोवा क्षेत्र में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेनों की अावाजाही पर भी असर हुआ है। रविवार को ज्यादातर ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चलीं। विरार में समुद्र में उठी तेज लहरों से अर्नाला किले पर बने पांच घर बह गए। तेज बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के साथ मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से विमान सेवा पर असर नहीं पड़ा है। अभी तक न तो किसी उड़ान में देरी हुई है और न ही कोई उड़ान रद्द की गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

सुकमा/बीजापुर/ दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के बस्तर में 56 घंटे चले ऑपरेशन प्रहार में 24 से ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने मार गिराया। इस ऑपरेशन में 3 जवान शहीद हुए और 7 जवान घायल हुए। डीजी (नक्सल) डी.एम. अवस्थी ने रायपुर में और आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बस्तर में कार्रवाइयों की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कमांडर भी शामिल हो सकते हैं। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है।  रविवार को बीजापुर के तररेम में हुए दो आईईडी विस्फोट में जहां 3 जवान घायल हुए तो वहीं एक जवान के पैर में गोली लगी, जिसको चौपर से रेस्क्यू किया गया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने की। उन्होंने यह भी बताया कि आईईडी विस्फोट कर भाग रहे एक नक्सली को कैसे जवानों ने मौके पर ही मार गिराया। इस ऑपरेशन को एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। इसे दो जगह बीजापुर और सुकमा जिले में एक साथ शुरू किया गया।  आईजी सिन्हा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ कि सुरक्षाबल तोंडामरका तक पहुंचने में कामयाब रहे। तोंडामरका को नक्सलियों की मांद माना जाता है, जहां आज तक सुरक्षाबल नहीं पहुंच पाए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ऑपरेशन की समाप्ति पर जवानों के शौर्य की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी रणनीति बना कर ऑपरेशन चला रही है। इनकी सीधी लड़ाई नक्सलियों से है। पहली बार हमारे जवान इतने अंदर तक गए हैं। ये इलाका नक्सली लीडर हिड़मा का है। जवानों की शहादत पर उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा नुकसान उनका हुआ है। नक्सली नेता गणेश उइके सहित उसके साथी फिर पुलिस के घेरे से बच निकले। बीजापुर और दंतेवाड़ा की ज्वाइंट फोर्स बीजापुर के डोडी तुमनार जंगल में गणेश उइके को घेरने चार दिन से डेरा डाला था, लेकिन कैंप में पुलिस पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। नक्सलियों का थिंक टैंक माना जाने वाला गणेश उइके ने एक बार फिर फोर्स को चकमा दिया। इससे पहले भी उसे बैलाडिला के तराई में घेरने की कोशिश की गई थी। मौके से पुलिस ने ग्रेनेड, लेथ मशीन, मिक्सर सहित अन्य नक्सल सामग्री जब्त की है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोच्चि । कोच्चि मेट्रो के 9 किन्नर कर्मचारियों ने एक सप्ताह के भीतर ही नौकरी छोड़ दी है। किन्नरों का कहना है कि कोच्चि मेट्रो की ओर से मिल रही तनख्वाह से गुजारा नहीं हो रहा है और शहर में चीजें बहुत महंगी हैं। आपको बता दें कि मेट्रो प्रशासन ने जब 21 किन्नरों को नौकरी देने का फैसला किया था, तब सभी ने दिल से इस फैसले की तारीफ की थी। लेकिन समस्याओं के कारण मेट्रो शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही इनमें से 9 किन्नरों ने नौकरी करने से मना कर दिया। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केआरएमएल) प्रशासन ने शनिवार को इस मसले पर जिला कलेक्टर और सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से मुलाकात की और किन्नर कर्मचारियों के लिए सस्ती और वहन करने योग्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कोच्चि मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारे मैनेजिंग डायरेक्टर ने कलेक्टर से बात की है। इसके साथ ही हम लोग प्राइवेट पार्टियों और सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से मिल कर उनके लिए व्यवस्था बना रहे हैं। बता दें कि टिकटिंग सेक्शन में काम कर रहे लोगों को 10,500 रुपए प्रति माह बतौर तनख्वाह मिलती है, जबकि हाउसकीपिंग में लगे लोगों को 9000 रुपए प्रति माह तनख्वाह मिलती है, जबकि काम के घंटे 8 घंटे होते हैं। टिकटिंग अधिकारी शीतल श्याम ने बताया कि कई सारे घर किराए पर उपलब्ध हैं, लेकिन मकान मालिक किन्नरों को देने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में 600 रुपए रोजाना के हिसाब से लॉज में रहना पड़ रहा है। रहने के लिए मकान का न मिल पाना अप्रत्याशित मुद्दा है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

भारतपुर । शहर में रविवार को किला स्थित बिहारी जी मन्दिर से जगन्नाथ जी शहर भ्रमण पर निकले। जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शहर के बिहारी जी मन्दिर से प्रारम्भ होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए नई मण्डी में सम्पन्न हुई। रथ यात्रा के लिए पुराना डाकखाना स्थित राधाकृष्ण मन्दिर से चल प्रतिमाए शनिवार रात किला स्थित बिहारी मन्दिर पंहुची।किला स्थित बिहारी जी मन्दिर में अचल प्रतिमाए हैं इसलिए रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुराना डाकखाना मन्दिर से प्रतिमाए आती है। प्रतिमाओं को लाने के लिए पण्डित मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में कुछ श्रद्धालु राधाकृष्ण मन्दिर पंहुचे। रविवार सुबह जगन्नाथ जी की रथयात्रा किला स्थित बिहारी मन्दिर से प्रारम्भ होते हुए गोपाल गढ, मथुरागेट, चैबुर्जा, लक्ष्मण मन्दिर, कोतवाली से बासन गेट होते हुए नई मण्डी पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान चल रहे श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर जगन्नाथ जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नूंह । मेवात जिले फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में इनेलो विधायक नसीम अहमद ने दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में सबकी नजर पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर रही। चौटाला आये तो जरुर लेकिन पेरोल पर होने की वजह से मीडिया के केमरों से छिपते रहे। मंच से उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और ईद व रमजान की मुबारकबाद दी।  इनेलो की दावत ए इफ्तार में हजारों की संख्या में लोग जुटे। रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और नमाज के बाद अमन चेन की दुआ के लिए एक साथ हाथ उठे। पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत ने कहा कि इनेलो ने सबसे पहले बड़े पैमाने पर दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन शुरू किया था। भाजपा ने पार्टी दी नहीं,कांग्रेस ने अख़बारों के माध्यम से इफ्तार दी,लेकिन हकीकत में उन्होंने इफ्तार नहीं दी। आयोजक विधायक नसीम अहमद ने कहा कि इनेलो ने यह सिलसिला शुरू किया,जो आज तक जारी है। पूर्व सी एम ओपी चौटाला का यहां के लोगों से बेहद पुराना नाता है। हजारों लोग पार्टी में पहुंचे। नूंह इनेलो विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि इनेलो ही मुसलमानों की हितेषी है। कांग्रेस इफ्तार के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी नहीं है। चौटाला ने 1999 में इफ्तार पार्टी बड़कली चोक से शुरू की थी। कुल मिलाकर लम्बे इंतजार के बाद लोगों ने पूर्व सी एम चौटाला को सामने देखा तो तालियों की गडगडाहट से उनका स्वागत किया। चौटाला भी खूब गदगद हुए,लेकिन उनके सामने पेरोल पर होने की मज़बूरी साफ दिखाई दी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

चित्तौड़गढ़ । देश व प्रदेश के बड़े नगरों व महानगरों में लगने वाला 100 फीट ऊँचा तिरंगा अब चित्तौड़गढ़ तथा निम्बाहेड़ा में भी लगेगा। सांसद सी.पी. जोशी ने इस अनूठे अभियान के लिए सांसद निधि से चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के लिए 6 लाख व निम्बाहेड़ा के लिए 2 लाख की स्वीकृति जारी की है। राष्ट्रीय ध्वज के इस प्रकार की ऊँचाई एवं सौंदर्यकरण के साथ लगने पर क्षेत्रवासियों एवं आने वाले पीढ़ी में देश के प्रति सम्मान और बढ़ेगा तथा सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरणा लेकर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रमुख महानगरों में अभी काफी ऊँचाई पर बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं। इसी की भांति चित्तौड़गढ़ व निम्बाहेड़ा में भी सांसद जोशी की पहल पर ध्वज लगाए जा रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आखिरी इफ्तार पार्टी दी। राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद सहित कई दूसरे नेता मौजूद थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इफ्तार पार्टी से दूरी बनाए रखी। एक आरटीआई में यह जानकारी सामने आई है कि नरेंद्र मोदी 2014 से पीएम बनने के बाद किसी भी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। वैसे मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही है कि अगले कुछ सालों तक अब शायद ही राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी हो। इस आशंका की वजह बीजेपी के मौजूदा नेताओं का इतिहास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के उलट अपने तीन साल के कार्यकाल में रमजान में कोई इफ्तार पार्टी नहीं की है। कई अन्य बीजेपी नेता और मंत्री भी इफ्तार पार्टी से बचते रहे हैं। आपको बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाया है। अगर कोविंद राष्ट्रपति बनते हैं, तो शायद अगले कुछ सालों तक के लिए राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी मुश्किल ही हो। योगी भी इफ्तार पार्टी से रहे दूर उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गवर्नर राम नाइक की इफ्तार पार्टी से दूरी बनाए रखी। नाइक ने भी लखनऊ में इफ्तार की पार्टी दी, जिसमें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और दूसरे मंत्री पहुंचे, लेकिन गवर्नर की इफ्तार पार्टी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे। उनका इस पार्टी में न पहुंचना चर्चा का विषय रहा। योगी ने अपने सरकारी अवास पर भी इफ्तार पार्टी नहीं की। इससे पहले सीएम हाउस में इफ्तार पार्टी की परंपरा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आज शनिवार से तीन दिनों तक देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। 24 जून को चौथा शनिवार, 25 जून को रविवार का अवकाश और सोमवार 26 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी की वजह से बैक बंद रहेंगे। बैंकों में शुक्रवार की शाम तक ही आम दिनों की तरह कामकाज निष्पादित किया गया। बैंकों में अब मंगलवार 27 जून से नियमित कामकाज शुरू होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पैट्रिक बारला ने सभी बैंकों से उनके एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश डिपॉजिट रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी बैंकों को इस तरह के सामान्य निर्देश दिए गए हैं कि कैश की कमी से एटीएम बंद नहीं हों। उन्होंने कहा कि बैंकों में कैश की कोई कमी नहीं है। सभी प्रमुख बैंकों के करेंसी चेस्ट में भी रिजर्व बैंक की तरफ से उनकी मांग के अनुरूप पैसे उपलब्ध करा दिए गए हैं। रांची में भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों के 180 से अधिक एटीएम हैं। स्टेट बैंक के सबसे अधिक एटीएम हैं। स्टेट बैंक के अलावा एक्सिस, आईडीबीआई, केनरा, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन, यूको, इलाहाबाद और अन्य बैंकों के एटीएम (ऑफ साइट और ऑनसाइट) दोनों हैं। बैंक प्रबंधनों से कहा गया है कि वे आउटसोर्सिंग एजेंसियों से कैश समाप्त होने पर तुरंत एटीएम में कैश फिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार को चुनाव आयोग ने तगड़ा झटका दिया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्र को चुनाव आयोग ने 3 साल के लिए विधायक के लिए अयोग्य घोषित किया है। अब मिश्र अगला विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल पेड न्यूज से सरकार की छवि को चमकाने के आरोप में चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि विपक्षी ने मिश्र पर वर्ष 2008 में पेड न्यूज प्रकाशित करने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग के इस फैसले से मध्य प्रदेश सरकार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।   अगले विधानसभा चुनाव में विपक्ष किसान आंदोलन और मिश्र के मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार पर हावी हो सकता है। नरोत्तम मिश्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसम्पर्क विभाग की भी जि़म्मेदारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिश्र साथ ही अनकहे अघोषित उपमुख्यमंत्री जैसी हैसियत भी रखते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार विपक्षी नेताओं ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के दौरान मिश्र के खिलाफ पेड न्यूज प्रकाशित कराने का आरोप लगाया था। साथ ही इस बाबत किए गए भुगतान के सबूत भी चुनाव आयोग के सामने पेश किए। इस पर चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्र को नोटिस भेज कर जवाब मांगा, लेकिन चुनाव आयोग मिश्र के जवाब से सन्तुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद आयोग ने लम्बी सुनवाई प्रक्रिया में मिश्र को दोषी माना। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More