BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोलकाता । रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष स्वामी आत्मास्थानंद महाराज का रविवार शाम निधन हो गया। वे काफी समय से बीमारी चल रहे थे। स्वामी आत्मास्थानंद ने रविवार शाम को कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में अंतिम सांस ली। वे 99 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार रात 9 बजे पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में किया जाएगा। आपको बता दें कि स्वामी आत्मास्थानंद महाराज वही हस्ती थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीति में जाने के लिए प्रेरित किया था। गौरतलब है कि स्वामी आत्मास्थानंद फरवरी 2015 से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें शनिवार रात से वेंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके निधन के कुछ घंटे पहले ही उनका हालचाल जानने के लिए रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान पहुंची थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है और गहरा आघात लगा है। पीएम मोदी ने रविवार देर रात ट्वीट किया, स्वामी आत्मास्थानंद जी के पास अपार ज्ञान था। उनके आदर्श व्यक्तित्व को आगे की पीढिय़ां याद रखेंगी। मैं जब भी कोलकाता जाता था, मैं स्वामी आत्मास्थानंद जी का आशीर्वाद लेता था। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराज के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि स्वामी जी के निधन की खबर सुन कर दुख हुआ। मैं आज दोपहर ही उनसे मिल कर आई थी। उन्होंने अपने जीवन में बेहतरीन सामाजिक और धार्मिक सेवाएं दी हैं। यह मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है। आपको बता दें कि स्वामी आत्मास्थानंद महाराज का जन्म 10 मई 1919 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सबजपुर में हुआ था। स्वामी आत्मास्थानंद महाराज 22 साल की उम्र में रामकृष्ण मिशन से जुड़े थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर । यह शहर अपनी संस्कृति और भाईचारे को लेकर पूरे देश में अलग ही पहचान रखता है, लेकिन जब किसी ज़रूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का काम हो तो यहाँ के लोग किसी से पीछे नहीं है। ऐसा ही कुछ वाक़या देखने को मिला बीकानेर के नत्थुसर गेट के पास गोकुल सर्किल पर, जहाँ बीकानेर के युवाओं ओर कला जगत से जुड़े बड़े नाम कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहे एक ढाई साल के बच्चे की मदद के लिए बीच सड़क पर उतर आए और सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वाले तमाम लोगों से अपना हाथ बढ़ाने की बात कह रहे हैं।  पिछले कई दिनों से कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित बच्चे और उनके पिता के सामने आर्थिक तंगी के चलते ना होने वाले इलाज को देख कलाकार और युवाओं से रहा नहीं रहा गया। ऐसे में शहर के युवाओं ने लोगों को आर्थिक मदद करने करने की मुहिम शुरू की तो वही आर्टिस्ट श्रीगोपल व्यास ओर मोनासरदार डूडी जैसे बड़े कलाकार अपनी कला के ज़रिए कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के उतर आए जहाँ कलाकारों ने बहुत काम क़ीमत पर पेंटिंग बेचने के लिए स्टाल लगाई तो वही दिन भर के प्रयास के साथ 30 हज़ार से ज़्यादा राशि जुटाने में भी सफल रहे वही कलाकार श्रीगोपाल व्यास ने आम जनता से ज़्यादा से ज़्यादा मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की वही कलाकार डूडी ने पेंटिंग के ज़रिए संदेश दिया वही पूरी मुहिम में 10 युवा आशीष बिस्सा , श्रकांत व्यास , पुनीत रंग , कुणाल व्यास , मेकिन पुरोहित , विशाल सेवग सभी ने बढ़कर मुहिम को मज़बूत बनाया ये मुहिम सोमवार को चलाई जाएगी ताकि पीड़ित की ज़्यादा से ज़्यादा मदद की जा सके । साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारी सेना की जिला मासिक बैठक का आयोजन सदर बाजार में केंद्रीय अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य एवं व्यापारी सेना के जिलाध्यक्ष शकील खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, जिला महामंत्री संजय सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष सुनील मनवानी व केदारनाथ राय आदि उपस्थित रहे। बैठक में जीएसटी की जागरूकता एवं सरलीकरण कराने पर चर्चा की गई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को ऑनलाइन जीएसटी में कठिनाई आ रही है इसके लिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पूरे बुंदेलखंड में रथ यात्रा का आयोजन करने जा रहा है जिस रथ यात्रा में बाहर से टेक्नीशियन झांसी आकर प्रत्येक बाजारों में जा-जाकर जीएसटी की पाठशाला लगाकर व्यापारियों को ऑनलाइन जीएसटी के बारे में बताएंगे।  उन्होंने कहा कि रथयात्रा के बुंदेलखंड भ्रमण के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, सेना जिलाध्यक्ष शकील खान, संजय सर्राफ, कुलदीप सिंह दांगी, अमित सेठ, मृत्युंजय तिवारी आदि को शामिल किया गया है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार से मिलकर जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने एवं ऑनलाइन जीएसटी का सरलीकरण कराने की मांग करेगा जिससे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।  व्यापारी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि संजय पटवारी के स्वस्थ होने के बाद पहली बैठक में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बूंदी । उमंग संस्थान की ओर से फादर्स-डे के अवसर पर ‘बालक के जीवन में पिता की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी और ग्रीटिंग कार्ड मेंकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।  स्वामी विवेकानंद स्कूल में संचालित उमंग हॉबी क्लासेज में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राध्यापक धन्ना लाल त्रिपाठी और बूंदी ब्रश के नंदप्रकाश शर्मा रहे। बालक के जीवन में पिता का महत्व बताते हुए धन्ना लाल त्रिपाठी ने कहा कि पिता को ईश्वर का रूप कहा गया है, क्योंकि अपने बच्चे के लिए तमाम कठिनाइयों के बाद भी पिता के चेहरे पर कभी शिकन तक नहीं आती। पिता हमें जीवन जीने की कला सिखाने में और हमारे सुख के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देता हैं। त्रिपाठी ने कहा कि पिता के त्याग और परिश्रम को चुकाया नहीं जा सकता, हमे उनके प्रति कृतज्ञ बने रहना चाहिए।  नंद प्रकाश नंजी ने कहा कि हमारी संस्कृति का प्रभाव रहा है, बदलते परिवेश में भले ही पिता की धीर गंभीर छवि वर्तमान में बच्चों के मित्र और हंसमुख स्वभाव ने ले ली हो, फिर भी एक पिता के दायित्व और कर्तव्य में बदलाव नहीं आया। नंजी ने कहा कि संयुक्त परिवारों के बिखराव से वृद्धाश्रम की आवश्यकता हुई, लेकिन अपने माता-पिता के प्रति हम भी अपने दायित्व और कर्तव्य निभाएं तो वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं रहेगी।  कार्यक्रम में सरदार महेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि पिता वह वटवृक्ष है, जिसकी छाया में पूरा परिवार पुष्पित और पल्लवित होता है। संगोष्ठी में मिहिर गुर्जर, हीमेन्द्र, चिन्मय विजय, तनिष्का योगी तथा खुशी आशावत ने पिता के महत्व पर विचार रखे। संगोष्ठी के बाद ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग वर्कशॉप में अंकिता चौहान, पिंकी सोनी तथा श्वेता शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने आकर्षक और रंग-बिरंगे कार्ड तैयार कर अपने विचारों को उजागर किया। संगोष्ठी का संचालन कृष्ण कान्त राठौर ने किया और आभार लोकेश जैन ने जताया। इस मौके पर प्रमोद सिखवाल, लोकेश कुमार जैन, सुमन कंवर सहित बालक बालिकाएं उपस्थित थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप का आवंटन शनिवार सुबह रद्द करने के भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के फैसले पर स्थानीय अदालत ने अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रभारी अवर न्यायाधीश ग्यारह जावेद अहमद खान ने मंत्री तेजप्रताप यादव की ओर से दाखिल किए गए टाइटल सूट में अलग से दाखिल निषेधाज्ञा आवेदन पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है।  इसके साथ ही स्थानीय अदालत ने भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को पेट्रोल आवंटन के मामले में 23 जून 2017 तक यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। तेजप्रताप यादव के वकील एस.डी. यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, ‘उप न्यायाधीश 11, पटना ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें बीपीसीएल के एकपक्षीय आदेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।’ तेजप्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि अनीसाबाद बाईपास रोड पर जिस जमीन पर पेट्रोल पंप है, उसके असली मालिक तेज प्रताप यादव नहीं हैं। इस आरोप के मद्देनजर, बीपीसीएल ने 29 मई को तेज प्रताप को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। यह नोटिस बीपीसीएल (पटना) के क्षेत्रीय प्रबंधक (खुदरा) मनीष कुमार ने भेजा था। शिकायत में कहा गया है कि तेज प्रताप ने गलत जानकारी देकर पेट्रोल पंप लिया। उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया, जो बीत गया। तेज प्रताप ने साल 2012 में लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था और इस साल 27 फरवरी को लाइसेंस जारी कर दिया गया, जो एम/एस लारा ऑटोमोबाइल्स के नाम पर था, जिसके मालिक तेज प्रताप हैं। शिकायत के मुताबिक, मंत्री ने आवेदन में गलत सूचना दी कि जमीन उनके नाम पर है। जमीन का असली मालिक एम/एस ए.के.इंफोसिस्टम्स है, जिसने कभी तेज प्रताप को अपनी जमीन लीज पर नहीं दी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुरुग्राम । मानसून की पहली ही बारिश से गुरुग्राम जाम से बेहाल हो गया। जगह-जगह पानी भर गया एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन फंस गए। जबरदस्त बारिश से सेक्टर और कॉलोनियों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर हैवी जाम करीब 4 घंटे रहा। 6 किमी तक लंबी कतारें लग गईं और 5 मिनट का रास्ता एक घंटे में तय हुआ। जलभराव के अलावा, इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर और राजीव चौक पर कंस्ट्रक्शन वर्क के कारण यह जाम लगा। आपको बता दें कि पिछले साल हुए महाजाम के बाद भी हालात नहीं सुधरे। ड्रेनेज सिस्टम पर लाखों खर्च हो चुके हैं, इसके बावजूद भी शहर में जगह-जगह पानी भर गया। वहीं निगम का दावा है कि कई जगह ड्रेनेज सिस्टम की सफाई हो चुकी है। शुक्रवार से हो रही बारिश ने साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। एक्सप्रेस-वे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें गईं। इसके अलावा, ओल्ड सिटी, सोहना रोड, एमजी रोड, गोल्फ कोर्स रोड सहित दर्जन भर पॉइंट्स पर जाम लग गया। दोपहर बाद तक हजारों वाहन रेंगते रहे। एक्सप्रेसवे पर शंकर चौक, इफ्को चौक, साउथ सिटी, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक पर जाम के हालात थे। राजीव चौक और इफ्को चौक पर तो चारों ओर हजारों वाहन जाम में फंस गए। एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक से इफ्को चौक तक वाहनों की 5 से 6 किलोमीटर लंबी लाइन थी। आपको बता दें कि नगर निगम ने पिछले एक महीने से सेक्टरों, कॉलोनियों और बिल्डर एरिया में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई का अभियान शुरू कर रखा है। निगम का कहना है कि करीब 400 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग साफ किए जा चुके हैं। अभियान की रोजाना समीक्षा के लिए निगम ने गुरुग्राम जलजागरूक नाम से वाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों ने इस ग्रुप पर जम कर फोटो और कमेंट शेयर किए और निगम के अभियान की पोल खोली। पुलिस कमिश्नर के अनुसार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह हैवी ट्रैफिक व जाम की सूचना थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह जलभराव के चलते यह समस्या आई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश में मानसून के दस्तक देने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक विशेष नीली छतरी वाली इमोजी जारी किए हैं। यह छतरी इमोजी 16 जून से लाइव होगा और 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगा।  ट्विटर इंडिया के मनोरंजन और टीवी पार्टनरशिप्स के प्रमुख, विरल जानी ने कहा, ‘‘हम प्रसिद्ध भारतीय मानसून के दौरान देश की उदारता का जश्न मनाना चाहते हैं और इसके लिए ट्विटर इमोजी से अच्छा तरीका और क्या हो सकता हैं, जो लोगों को अपने अनुभव और बातचीत साझा करने के लिए प्रेरित करेगा।’’  जब यूजर्स देश के अलग अलग हिस्सों के मानसून को हैशटैग करके ट्वीट का उपयोग करेंगे, तब एक चमकीला नीले रंग का छाता हैशटैग के बाद दिखाई देगा। पहले भी, ट्विटर भारत की स्थानीय संस्कृति जैसे कि दिवाली, गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और अंबेडकर जयंती को मानने के लिए इस प्रकार के इमोजी जारी कर चुका है। हालांकि, यह मौसम पर आधारित पहला इमोजी है, जिसे ट्विटर ने भारत में लांच किया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कश्मीर में शुक्रवार को पुलिस दल पर हुए आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र दार्जिलिंग में जारी हिंसा के बीच शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति की समीक्षा की। इस सुरक्षा समीक्षा बैठक में राजनाथ सिंह ने अनंतनाग जिले में पुलिस टीम पर आतंकियों द्वारा घात लगाकर हमला किए जाने के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी चर्चा की। ज्ञातव्य है कि कश्मीर के अननंतनाग में कुछ आतंकियों ने पुलिस बल पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने शहीदों के शवों के साथ बर्बरता भी की। आतंकी शहीद पुलिसवालों के हथियार लेकर फरार हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हिंसा पर काबू पाने के लिए केन्द्र ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के रवैये को देखते हुए केन्द्र ने यह फैसला लिया। ज्ञातव्य है कि राज्य भाजपा और गोरखा जनमुक्त मोर्चा (जीजेएम) नेताओं की एक टीम ने गुरुवार को गृह मंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार से दार्जिलिंग के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री ने शुक्रवार को वहां के हालात की समीक्षा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान गृह मंत्री को दार्जिलिंग में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी गई। एक घंटे तक चली इस बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । लगता है कि आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कपिल मिश्रा द्वारा अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों से अभी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हुई थी कि अब कुमार विश्वास पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। कुमार विश्वास को लेकर केजरीवाल ग्रुप के नेता अब खुल कर सामने आने लगे हैं। अमानतुल्लाह खान और दिलीप पांडेय के बाद अब आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने पार्टी में कुमार विश्वास की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।  ज्ञात हो कि हाल ही में लोकप्रिय कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने एक टीवी इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा चुनावों के दौरान आप के कुछ नेता बड़े होटलों में रुके हुए थे। इसके अलावा पार्टी ऑफिस में बैठक के दौरान राजस्थान के कार्यकर्ताओं को भी विश्वास ने कहा था कि दिल्ली से आया कोई भी नेता होटल में नहीं रुकेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजस्थान में संग़ठन बनाएं तो ध्यान रखें कि दिल्ली के किसी भी नेता की तस्वीर झंडे, पोस्टर या बैनर्स पर न लगाएं। कुमार की इसी बयानबाजी पर पार्टी के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए दीपक बाजपेयी ने अपनी नाराजगी जताई है। बाजपेयी ने ट्विटर पर कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पार्टी उस नेता को ढूंढ रही है जो गोवा में प्रचार के दौरान फाइव स्टार होटल में रुका था। उन्होंने लिखा कि पाखंड बंद करो और कार्यकर्ताओं को बदनाम करना भी बंद करो। कुछ भी कहने से पहले अपने गिरेबान में झांको और जरा भी शर्म है, तो पहले जवाब दो। कुमार के बयान के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर के जरीए कुमार विश्वास पर निशाना साधना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने आप प्रवक्ता आशुतोष को टैग करके लिखा कि गोवा बुला कर उमस और गर्मी में मुझे ठहराने के लिए मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगा। उनके अलावा मुम्बई से पार्टी नेता प्रीति मेनन ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जब भी मुम्बई आते हैं, तो हमारे घर में ही ठहरते हैं। उन्होंने कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि मैं हैरान हूं कि होटल में कौन रुकता है। इससे पहले आप नेता दिलीप पांडे ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कुमार राजस्थान की सत्ता में मौजूद वसुंधरा सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते? पांडे के इस बयान के बाद कुमार विश्वास भले ही चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन ऐसे में यह सवाल तो जरूर उठता है कि क्या आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास को विदा करने की भूमिका तैयार की जा रही है? साभार-khaskhabar.com  

Read More

भीलवाड़ा । कपडे़ से जीएसटी हटाने की मांग को लेकर आज वस्‍त्रनगरी भीलवाड़ा के सभी व्‍यापारियों ने सूचना केन्‍द्र चौराहे पर प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्‍होंने केन्‍द्रीय मंत्री के नाम जिला कलेक्‍टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्‍यापारियों ने अपने प्रतिष्‍ठान बन्‍द रखकर काला कपडा़ बांध अपना विरोध जताया। भीलवाड़ा क्‍लॉथ मर्चेन्‍ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक कपडे़ पर कोई टेक्‍स नहीं लगाया गया, लेकिन अब 5 प्रतिशत जीएसटी टेक्‍स लगाया जा रहा है। जिसके कारण कपडा महंगा हो जायेगा और आमजन के बजट में काफी भार बढ जायेगा। इसके कारण व्‍यापारियों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। काबरा ने यह भी कहा कि जीएसटी से बढी वृद्धि के प्रभाव आमजन के साथ ही इससे जुड़े कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो उग्र आन्‍दोलन करते हुए अनिश्‍चितकालिन बन्‍द रखा जायेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइंस ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर हंगामा और तोडफोड करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर पर अपनी उडानों में सवार होने पर रोक लगा दी है।  जानकारी के मुताबिक हैदराबाद जाने के लिए दिवाकर को इंडिगो की फ्लाइट पकडनी थी। विमान के उडान भरने से महज 23 मिनट पहले सासंद एयरपोर्ट पहुंचे। इंडिगो के स्टाफ ने उन्हें यह कहते हुए बोर्डिग पास देने से इनकार कर दिया कि वह काफी देर से आए हैं।  सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि डिपार्चर के 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाती है। उन्हें यह भी कहा गया कि अगर अब उन्हें बोर्ड करने की इजाजत दी गई तो प्लेन लेट हो सकता है। यह सुनते ही टीडीपी सांसद भडक गए और पास रखे प्रिंटर को उठाकर फेंक दिया। उन्होंने इंडिगो के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और वहां रखे दूसरे सामान में भी तोडफोड शुरू कर दी। दिवाकर विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर जब हंगामा कर रहे थे, तब उन्हीं की पार्टी के सांसद और उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू लाउंज में मौजूद थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी में पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए दो घंटे के लिए बिना शुल्क साइकिल उपलब्ध होगी। शहर के लोगों को जहां इसके लिए स्थायी विशेष कार्ड बनवाना होगा, वहीं पर्यटकों पहचान पत्र लेकर अस्थायी कार्ड बनाया जाएगा। राज्यमंत्री कंबोज ने कहा कि आज मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना शुरू की गई है। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सांझी साइकिल योजना का फार्म भी भरा। सुविधा केंद्र पर बनेंगे कार्ड साइकिल लेने के लिए बनने वाले कार्ड ई-दिशा केंद्र व सभी सीएससी केंद्रों पर बनाए जाएंगे। इसके लिए आधार कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर देना होगा। यात्री को साइकिल के साथ हेल्मेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। दो घंटे के लिए मिलेगी नि:शुल्क साइकिल उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि दो घंटे तक के लिए साइकिल का कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। दो घंटे के पश्चात 5 रुपये प्रति घंटा की दर से किराया लिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से साइकिल वॉलेट का रिचार्ज कराना होगा। जिस हालत में साइकिल दी जाएगी, उसी हालत में वापस करनी होगी। इस साइकिल में जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर स्टैंड बनाया जाएगा जहां साइकिल उपलब्ध होंगी। इन संस्थानों ने उपलब्ध कराई साइकिल स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के लिए कुरुक्षेत्र से सैमसन पेपर मिल, लायंस क्लब, स्थाणु सेवा मंडल, शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री ब्राह्मणों तीर्थोद्धार सभा, डॉ. सुरेन्द्र मेहता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. हिमांशु आनंद, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन अशोक सिंगला, विज्डम वल्र्ड स्कूल की निदेशिका अनीता रावल, ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट से ओपी गुलयानी, अनाज मंडी लाडवा, लायंस व रोटरी क्लब लाडवा ने साइकिल मुहैया कराई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More