BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारतीय मानसून के लिए ट्विटर ने जारी किए नीली छतरी वाली इमोजी

भारतीय मानसून के लिए ट्विटर ने जारी किए नीली छतरी वाली इमोजीनई दिल्ली । देश में मानसून के दस्तक देने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक विशेष नीली छतरी वाली इमोजी जारी किए हैं। यह छतरी इमोजी 16 जून से लाइव होगा और 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगा। 

ट्विटर इंडिया के मनोरंजन और टीवी पार्टनरशिप्स के प्रमुख, विरल जानी ने कहा, ‘‘हम प्रसिद्ध भारतीय मानसून के दौरान देश की उदारता का जश्न मनाना चाहते हैं और इसके लिए ट्विटर इमोजी से अच्छा तरीका और क्या हो सकता हैं, जो लोगों को अपने अनुभव और बातचीत साझा करने के लिए प्रेरित करेगा।’’ 

जब यूजर्स देश के अलग अलग हिस्सों के मानसून को हैशटैग करके ट्वीट का उपयोग करेंगे, तब एक चमकीला नीले रंग का छाता हैशटैग के बाद दिखाई देगा। पहले भी, ट्विटर भारत की स्थानीय संस्कृति जैसे कि दिवाली, गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और अंबेडकर जयंती को मानने के लिए इस प्रकार के इमोजी जारी कर चुका है। हालांकि, यह मौसम पर आधारित पहला इमोजी है, जिसे ट्विटर ने भारत में लांच किया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More