BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चेन्नई । पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोेसैट की लॉन्चिंग आज शुक्रवार को श्रीहरिकोटा से की जाएगी। कार्टोसैट-2 सैटेलाइट की लॉन्च के साथ-साथ 30 और सैटेलाइट पीएसएलवी-सी38 से लॉन्च किए जाएंगे। लेटेस्ट रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग के बाद टेररिस्ट कैंप और दुश्मन बंकर्स को ढूंढने में और ज्यादा मदद मिलेगी। पीएसएलवी अपने साथ 29 विदेशी और एक भारतीय उपग्रह को ले जाएगा। मिशन रेडीनेस रिव्यू (एमआरआर) समिति और लॉन्च ऑथराइजेशन बोर्ड (एलएबी) ने बुधवार को यान के लॉन्च की 28 घंटे की उल्टी गिनती को हरी झंडी दी थी। भारत आज शुक्रवार को 712 किलोग्राम वजनी काटरेसैट-2 सीरीज और 30 अन्य उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। इसरो के अनुसार, पीएसएलवी रॉकेट के एक्सएल वैरियेंट के शुक्रवार सुबह 9.29 बजे लॉन्च होने की संभावना है। इसरो ने कहा कि इन 30 उपग्रहों का कुल भार 243 किलोग्राम और कार्टोेसैट को मिला कर सभी 31 उपग्रहों का कुल भार 955 किलोग्राम है। यह रॉकेट उपग्रहों को 505 किलोमीटर दूर ध्रुवीय सूर्य समकालिक कक्षा (एसएसओ) में स्थापित करेगा। यह यान 14 देशों के 30 नैनो उपग्रह लेकर जा रहा है, जिसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया और अमेरिका के साथ-साथ भारत का एक नैनो उपग्रह भी शामिल है। 15 किलोग्राम वजनी भारतीय नैनो सैटेलाइट एनआईयूएसएटी तमिलनाडु की नोरल इस्लाम यूनिवर्सिटी का है। यह उपग्रह कृषि फसल की निगरानी और आपदा प्रबंधन सहायता अनुप्रयोगों के लिए मल्टी-स्पेक्ट्रल तस्वीरें प्रदान करेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे बडे अस्पताल इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल में 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 11 मरीजों की मौत 12 घंटे में हुई। बुधवार रात आठ बजे से लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे के बीच इस अस्पताल में 11 मरीजों की मौत हो गई। इन 11 मरीजों में से 7 मरीजों की मौत आधे घंटे के अंतराल यानी सुबह 4 बजे से 4.30 बजे के बीच हुई। मरीजों के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई थी जिसकी वजह से मरीजों की मौत हुई है। वहीं अस्पताल प्रशासन इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें से कुछ तो वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल में अपने पिता का इलाज कराने आए एक शख्स का कहना है कि 22 जून की रात में ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बाधित हो गई जिसकी वजह से उनके पिता की मौत हुई है।  एमवाय अस्पताल के अधीक्षक बीएस पाल का कहना है कि सभी मौतें उनकी नहीं हुई हैं जो ऑक्सीजन पर थे। बीएस पाल का कहना है कि उनके पास 40 वेंटीलेटर हैं। उन्होंने कहा कि सभी वेंटिलेटर पर मरीज हैं, अगर ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती तो सभी पर होती। अस्पताल प्रशासन ने मीडिया को मरीजों की लिस्ट देने से इंकार कर दिया। अस्पताल प्रशासन का ये रूख सवालों के घेरे में है। वहीं कांग्रेस इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल में जिस प्लांट से 350 मरीजों तक ऑक्सीजन सप्लाय की जाती है, उसकी कमान 24 घंटे सिर्फ एक व्यक्ति के हाथ में रहती है। अगर वह व्यक्ति इस दौरान कहीं चला जाए या सो जाए तो ऑक्सीजन खत्म होने पर सप्लाई रुक सकती है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि यहां रोज एवरेज 10-15 मौतें होती हैं। लेकिन एक साथ 17 मौतें होना आम बात नहीं है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बूंदी । रमजान का महीना मुस्लिम समाज के लिए खास मायने रखता है। इस माह में संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत एक जाती है। हर व्यक्ति अपनी रूह को पवित्र करने के साथ अपनी दुनियादारी की हर हरकत को पूरी तत्परता के साथ वश में रखते हुए केवल अल्लाह की इबादत में समर्पित हो जाता है। तकवा लाने के लिए पूरे रमजान के माह रोजे रखे जाते हैं।  दिनभर की गर्मी में भी अलसुबह सहरी से शाम को इफ्तारी तक रोजेदार भूखा-प्यासा अल्लाह की इबादत करता है। इन रोजेदारों में महिला-पुरुष ही नहीं, छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसा ही उत्साह देखने को मिला छह साल की छोटी सी बच्ची अल्फिया में। अपनी अम्मी को रोजा करता देख रोजा रखने की जिद करने वाली अल्फिया ने न केवल खुद रोजा रखा, वरन अपनी दस वर्षीय बहन ईरम नाज को भी प्रेरित कर रोजा रखवाया। अल्फिया और ईरम नाज दोनों बहनों ने पिछली 4 जून को भी भरी गर्मी के बावजूद अपने जीवन का पहला रोजा रखा था। इबादत की रात सब-ए-कद्र के पहले भी अपने दूसरा रोजा शिद्दत के साथ अल्लाह की इबादत करते हुए पूरा किया। इफ्तारी के साथ दोनों बहनों ने मुल्क और दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। साइकिल की दुकान चलाने वाले इनके पिता अब्दुल वहीद ने बताया कि हमें देख कर अल्फिया रोजाना रोजा रखने की जिद करती थी। पिछले दिनों जब हम सहरी के लिए उठे तो ये दोनों भी जिद कर हमारे साथ रोजेदारी में शामिल हुईं। इनकी लगन और अल्लाह की रहम से इनकी मेहनत सफल रही।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा 21 जून। ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा का 27वां वार्षिक पुण्य स्मृति महोत्सव वृन्दावन स्थित यमुना किनारे उनके आश्रम में बडे ही श्रद्धाभाव से मनाया गया।  कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाबा के शिष्य, अनुयायी 20 जून से ही आश्रम पहंुचने लगे थे। बुधवार की सुबह हजारों की तादात में देवदास जी उर्फ बडे महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा के शिष्यों, अनुयायिों को योग कराया। उन्होंने आसन, प्राणायाम, ध्यान, धारणा आदि महाक्रियाओं को कर इसका महत्व भी समझाया। साथ ही उन्होंनंे प्रतिदिन सूर्य नमस्कार तथा योगाभ्यास करने की भी बात कही।  इससे पूर्व प्रातः 3 बजे से ही देवराहा बाबा की मूर्ति का महाभिषेक प्रारम्भ हो गया। तत्पश्चात मंगला आरती, मचान अभिषेक, शिववालय अभिषेक, दीक्षा कार्यक्रम तथा फलाहारी वितरण के कार्यक्रम सम्पन्न हुये। सुबह से प्रारम्भ हुआ विशाल भण्डारा शाम तक चलता रहा। शाम को बडे सरकार महाराज ने सभी भक्तों के साथ सत्संग, दर्शन कीर्तन कर सभी को आनन्दित कर दिया। 22 जून गुरूवार को आश्रम में संतो का भण्डारा तथा दक्ष्ज्ञिणा वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।     

Read More

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं परिजनों की बेनामी संपत्ति के मामले में घिरी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार बुधवार को आयकर विभाग के सामने पेश हुए। दोनों से करीब छह तक गहन पूछताछ हुई।    कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वे लगातार अपनी पेशी को टालते आ रहे थे। इसीबीच बता दें, मंगलवार को एक बडी कार्रवाई में आयकर विभाग ने दिल्ली से पटना तक लालू प्रसाद यादव के परिवार की कई बेनामी संपत्तियां ज़ब्त कीं, जिनमें लालू की पत्नी राबडी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पुत्री मीसा भारती, दामाद शैलेश कुमार और लालू की अन्य दो बेटियों रागिनी और चंदा यादव की बेनामी संपत्तियां शामिल हैं। जब्त की गई संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 175 करो़ड रूपये बताया गया है, जबकि दस्तावेज़ों में इनकी क़ीमत महज 9.32 करोड रूपये दिखाई गई है।    हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसे राजनैतिक बदले की कार्रवाई बताया है, और आरोपों को झूठा करार दिया है. इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)की बिहार इकाई के नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं, इसलिए यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष में हलचल बढ गई है। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उतारकर जो मास्टरस्ट्रोक मारा है, उससे विपक्षी पार्टियों की एकजुटता में दरार पडती दिखाई दे रही है। ज्ञातव्य है कि बसपा प्रमुख मायावती ने भी रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की बात कही है, क्योंकी कोविंद दलित नेता है। साथ ही जेडी (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के कोविंद के प्रति नरम रवैये से कांग्रेस परेशान है। ज्ञातव्य है कि बिहार में जेडी (यू), आरजेडी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविंद के बिहार में अच्छे कार्यकाल के बारे में बताया था।  इससे कांग्रेस की बैचेनी और बढ गई है। वहीं आज नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश अपने पत्ते खोल सकते हैं। हांलांकि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि नीतीश एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खिलाफ नहीं जाएंगे। वहीं कांग्रेस इस बात को लेकर चिंतित है कि अगर नीतीश कुमार ने कोविंद को समर्थन किया तो विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार खडा करने की कोशिशों को धक्का लग सकता है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद रमजान के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना गए हुए है। माना जा रहा है कि वे आज सीएम नीतीश कुमार से भेंट कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि आजाद नीतीश से विपक्षी एकता बरकरार रखने की अपील करेंगे। ज्ञातव्य है कि नीतीश कुमार ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे मामलों में बीजेपी साथ दिया। साथ ही सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अंगुली उठाने वालों से नीतीश ने सवाल किए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बिस्वनाथ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असम की एक आदिवासी महिला ने यहां की एक अदालत में केस दर्ज कराया है। इस महिला ने सीएम योगी के अलावा असम से लोकसभा सांसद रामप्रसाद सरमा के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। 10 साल पहले एक प्रदर्शन के दौरान ली गई अपनी न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  लक्ष्मी ओरंग नामक इस आदिवासी महिला ने आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सब डिवीजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दायर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दायर किए गए मामले में आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी। उसके मुताबिक, 24 नवंबर 2007 को गुवाहाटी के बेलटोला में अखिल असम आदिसवासी छात्र संघ के आंदोलन के दौरान ली गई उसकी न्यूड फोटो को योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था। महिला ने सांसद रामप्रसाद सरमा के खिलाफ फोटो शेयर करने को लेकर केस दर्ज कराया। बताते चलें कि इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कई केस दर्ज हुए हैं। उन पर धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव बिगाडऩे के मामले में आईपीसी की धारा 153 ए के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे। आईपीसी की धारा 295 के तहत भी दो मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही योगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, धारा 307, धारा 147, धारा 336, धारा 149, धारा 504 के तहत भी कई केस दर्ज हैं। सभी मामले लोकसभा चुनाव 2014 में दिए गए उनके हलफनामे में दर्ज हैं। हालांकि कितने मामले इनमें से खत्म हुए या बंद हुए, यह जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहाबाद । संगम नगरी में बांस की कोठ से भूत की आहट पर जमकर ड्रामा हुआ। आवाज सुनकर पहले बुजुर्ग मुखिया भाग खड़े हुये। फिर बच्चे भी भूत भूत कहकर भागने लगे। बाद में पुलिस पहुंची और मामला खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल मानवता को शर्मसार करते हुये किसी ने नवजात बच्ची को पाॅलीथीन में लपेट कर बांस के कोठ में फेक दिया। लेकिन ईश्वर की मर्जी से बच्ची जिंदा रही और जब बच्चे बांस की कोठ के पास लुका छिपी का खेल खेलने लगे तो बच्ची की आवाज सुनकर डर गये। बच्चे भूत भूत कहते हुये गांव में भागे। पहले तो परिजनों ने डांटा। लेकिन कई बच्चों की बात सुनकर लोग भी सकते में आ गये। लाठी डंडा लेकर कुछ दिलेर युवा आगे बढे तो पूरे गांव की भीड़ बांस की कोठ पर एकत्रित हो गई । कोठ से सचमुच किसी के सुबकने की आवाज आ रही थी। लेकिन जब बांस की कोठ में ग्रामीण घुसे तो चौंक गये। एक पाॅलीथीन में लिपटे बच्चे की यह रोने की आवाज थी। जो भूख प्यास के चलते बिल्कुल बदल सी गयी थी। आनन फानन में पाॅलीथीन बाहर निकाली गयी तो उसमें से नवजात बच्ची मिली। जिसे संभवतः लोकलाजवश अथवा बेटी होने के कारण फेंक दिया गया था। तमाशा देखा सबने, पर अपना कोई नहीं घटना इलाहाबाद के यमुनापार इलाके की है। यहां के लालापुर गांव स्थित बास की कोठ में खून से लिपटी और पन्नी में कैद नवजात बच्ची मिली है। सैकड़ों की संख्या में तमाशबीन जुटे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों से कहा गया कि कोई बच्ची को अपना ले लेकिन बेटी को कोई आंचल न मिला। पुलिस ने बच्ची की बिगड़ती तबीयत व यतीम बेटी के लिये जब कोई मदद न पायी। तो आशा बहू मालती व शांति देवी को बुलाया गया। तब तक एम्बुलेंस भी आ गयी। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए शंकरगढ़ सीएचसी ले जाया गया। भूत देखने आये थे आश्चर्य की बात है कि कुछ देर पहले ओठगी तरहार गांव के मुखिया भी किसी काम से जंगल की तरफ जा रहे थे। बांस के कोठ से आई आवाज उन्होंने भी सुनी और वह खुद भी उस आवाज को भूत समझ बैठे और घबराकर उल्टे पांव गांव वापस लौट गए। इसके कुछ देर बाद फिर यह घटना हुई जब दोपहर में बच्चे खेलते हुये बांस की कोठ में छिपने पहुंचे। यहां जब बच्चों ने सिसकारी सुनी तो वह डर कर भूत भूत चिल्लाने लगे। चूंकि गांव में पहले से ही यह अफवाह थी कि डांस की कोठ में भूत है। इसलिए बच्चे कुछ ज्यादा ही डर गये और देर रात तक घर में ही कैद रहे। बात गांव में फैली तो बांस के कोठ पर दो तीन गांवों के लोग तमाशबीन बनकर पहुंचे। जहां भूत के नाम पर नवजात बच्ची मिली। आश्चर्यजनक बात यह है कि सैंकड़ों की भीड़ में बच्ची के लिए शायद ही किसी ने अपनाने का जिक्र तक किया हो। घटना स्थल पर तो हर कोई भूत देखने आया था। सो भूत नहीं मिला तो बच्ची फेंकने वाले को बुरा-भला कहते हुये घर लौट गये। क्या कह रही पुलिस  लालापुर के थानेदार लक्ष्मण प्रताप ने बताया कि बच्ची के शरीर पर खून भी लगा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि कुछ घंटे पहले ही उसका जन्म हुआ है। उसके परिजन ही उसे ऐसे यहां फेंक गये हैं। ग्रामीणों से उसे अपनाने की अपील की गयी। पर कोई आगे नही आया। बच्ची का इलाज कराने के लिये अस्पताल भेजा गया है। आलाधिकारियों को सूचना दी गई । उनके आदेशानुसार बच्ची की समुचित देखभाल के लिये किसी संस्था को दिया जायेगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । जल्द ही रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का नारा फलीभूत होता दिखेगा। टाटा समूह और अमेरिकी वैमानिकी कंपनी लाकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान भारत में बनाने के लिए सोमवार को लंदन में एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता लाकहीड मार्टिन व टाटा के बीच पूर्व स्थापित संयुक्त उद्यम पर बना है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स व लाकहीड के इस सौदे की घोषणा पेरिस एयरशो के अवसर पर की गई और कहा गया है कि यह सौदा भारतीय वायुसेना की एक इंजिन वाले विमान की मांग को पूरा करने के अनुकूल है। टाटा व लाकहीड मार्टिन के इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए बड़ा समर्थन बताया जा रहा है। इस समझौते की घोषणा ऎसे समय में की गई है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी 25 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए अमेरिका जा रहे हैं। इस सौदे के तहत लाकहीड टेक्सास के अपने फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत स्थानांतरित करेगी। हालांकि इससे अमेरिका में सीधे कोई नौकरी नहीं जाएगी। दोनों कंपनियों ने इस समझौते को अमेरिका-भारत उद्योग भागीदारी में अप्रत्याशित बताते हुए कहा है कि इससे भारत में निजी एयरोस्पेस व रक्षा विनिर्माण क्षमता के विकास में सीधी मदद मिलेगी। समझौता पूर्व स्थापित संयुक्त उद्यम पर...  टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, यह समझौता लाकहीड मार्टिन व टाटा के बीच पूर्व स्थापित संयुक्त उद्यम पर हुआ है। यह दोनों कंपनियों के आपसी रिश्तों व प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। रक्षा विश्लेषकों के अनुसार भारतीय वायुसेना को इस समय मझोले भार के 200 लड़ाकू विमानों की जरूरत है। बता दें, भारतीय वायुसेना के ज्यादातर विमान अब पुराने पड़ गए हैं और इन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है। सुखोई और मिग जैसे ये विमान 25 से 30 साल पुराने हो चुके हैं। इन विमानों को भारत-यूएसएसआर दोस्ती के स्वर्णिम दौर में सोवियत रूस से मंगाया गया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट में आज मुंबई ब्लास्ट मामले में अबू सलेम सहित 6 दोषी ठहराए गए अभियुक्तों की सजा पर आज से फिर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि सोमवार को सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई थी। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष टाडा अदालत ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज खान और ताहिर मर्चेंट को दोषी करार दिया है। जबकि अब्दुल कयूम को बरी कर दिया गया है। 12 मार्च 1993 में मुंबई में 13 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट केस में टाडा कोर्ट अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत 6 दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। अबू सलेम के अलावा जिन पांच आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी उनमें मुस्तफा दौसा, फिरोज खान, ताहिर मर्चेट, रियाज सिद्दीकी और करीमुल्ला शेख शामिल है। इस मामले में टाडा कोर्ट पहले ही 100 आरोपियों को दोषी करार दे चुकी है, जिसमें फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी शामिल है। हालांकि दत्त जेल में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। ट्रायल के दौरान मुंबई पुलिस और भारत सरकार ने अंडरव्लर्ड डॉन अबु सलेम को पुर्तगाल से और अंडरवर्ल्डडॉन मुस्तफा डोसा को दुबई के प्रत्यपर्णन करा कर भारत लाई थी। पुर्तगाल ने इसी शर्त पर अबु सलेम का प्रत्यार्पण किया था कि उसे फांसी की सजा ना दी जाए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने राहत दी है। बीती रात हुई झमाझम बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 16.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हवा में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 95 फीसदी के करीब रहा। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में अगले तीन दिनों तक रूक रूक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्व से पश्चिम की ओर बादलों की एक रेखा सी बनी है। इसे ट्रफ कहते हैं। इसके चलते देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी रूक रूक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली के आयानगर इलाके में दर्ज की गई। आयानगर में पिछले 24 घंटे में 116 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। दिल्ली के किसी अन्य इलाके में इतनी अधिक बारिश नहीं हुई। वहीं दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला इलाका लोधी रोड रहा। यहां पिछले 24 घंटों में 16.9 मिलमीटर बारिश हुई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा रविवार को उस समय हुआ, जब राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक निवास पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान 65 वर्षीय राजनाथ सिंह का टखना मुड़ गया। राजनाथ को आनन-फानन में एम्स ले जाया गया। जांच में सामने आया कि उनके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक राजनाथ के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है और पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। डॉक्टरों ने राजनाथ को आराम करने की सलाह दी है। वहीं, पलास्टर चढ़ाए जाने के कुछ देर राजनाथ को घर भेज दिया गया। राजनाथ ने ट्वीट किया, मैं दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं। किसी को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए.. भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। हर मुद्दे को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा, सभी संबंधित पक्षों और हितधारकों को आपसी मतभेदों और गलतफहमियों को सुलझाना चाहिए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More