BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आज से तीन दिन बैंक बंद, एटीएम में नहीं होगी कैश की कमी

आज से तीन दिन बैंक बंद, एटीएम में नहीं होगी कैश की कमीनई दिल्ली । आज शनिवार से तीन दिनों तक देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। 24 जून को चौथा शनिवार, 25 जून को रविवार का अवकाश और सोमवार 26 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी की वजह से बैक बंद रहेंगे। बैंकों में शुक्रवार की शाम तक ही आम दिनों की तरह कामकाज निष्पादित किया गया। बैंकों में अब मंगलवार 27 जून से नियमित कामकाज शुरू होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पैट्रिक बारला ने सभी बैंकों से उनके एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश डिपॉजिट रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी बैंकों को इस तरह के सामान्य निर्देश दिए गए हैं कि कैश की कमी से एटीएम बंद नहीं हों। उन्होंने कहा कि बैंकों में कैश की कोई कमी नहीं है।

सभी प्रमुख बैंकों के करेंसी चेस्ट में भी रिजर्व बैंक की तरफ से उनकी मांग के अनुरूप पैसे उपलब्ध करा दिए गए हैं। रांची में भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों के 180 से अधिक एटीएम हैं। स्टेट बैंक के सबसे अधिक एटीएम हैं। स्टेट बैंक के अलावा एक्सिस, आईडीबीआई, केनरा, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन, यूको, इलाहाबाद और अन्य बैंकों के एटीएम (ऑफ साइट और ऑनसाइट) दोनों हैं। बैंक प्रबंधनों से कहा गया है कि वे आउटसोर्सिंग एजेंसियों से कैश समाप्त होने पर तुरंत एटीएम में कैश फिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More