देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार को चुनाव आयोग ने तगड़ा झटका दिया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्र को चुनाव आयोग ने 3 साल के लिए विधायक के लिए अयोग्य घोषित किया है। अब मिश्र अगला विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल पेड न्यूज से सरकार की छवि को चमकाने के आरोप में चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि विपक्षी ने मिश्र पर वर्ष 2008 में पेड न्यूज प्रकाशित करने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग के इस फैसले से मध्य प्रदेश सरकार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगले विधानसभा चुनाव में विपक्ष किसान आंदोलन और मिश्र के मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार पर हावी हो सकता है। नरोत्तम मिश्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसम्पर्क विभाग की भी जि़म्मेदारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिश्र साथ ही अनकहे अघोषित उपमुख्यमंत्री जैसी हैसियत भी रखते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार विपक्षी नेताओं ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के दौरान मिश्र के खिलाफ पेड न्यूज प्रकाशित कराने का आरोप लगाया था। साथ ही इस बाबत किए गए भुगतान के सबूत भी चुनाव आयोग के सामने पेश किए। इस पर चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्र को नोटिस भेज कर जवाब मांगा, लेकिन चुनाव आयोग मिश्र के जवाब से सन्तुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद आयोग ने लम्बी सुनवाई प्रक्रिया में मिश्र को दोषी माना। साभार-khaskhabar.com













Related Items
मायावती ने गठबंधन में शामिल होने से किया इनकार, बोलीं नो फेक न्यूज प्लीज़
ब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म की, लोकसभा स्पीकर का फैसला
Govt raises age limit for Agniveers to 23; opens various post-service avenues