BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

महिला ने योगी के खिलाफ दर्ज कराया अश्लील फोटो शेयर करने का केस

महिला ने योगी के खिलाफ दर्ज कराया अश्लील फोटो शेयर करने का केसबिस्वनाथ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ असम की एक आदिवासी महिला ने यहां की एक अदालत में केस दर्ज कराया है। इस महिला ने सीएम योगी के अलावा असम से लोकसभा सांसद रामप्रसाद सरमा के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। 10 साल पहले एक प्रदर्शन के दौरान ली गई अपनी न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

लक्ष्मी ओरंग नामक इस आदिवासी महिला ने आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सब डिवीजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दायर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दायर किए गए मामले में आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी।

उसके मुताबिक, 24 नवंबर 2007 को गुवाहाटी के बेलटोला में अखिल असम आदिसवासी छात्र संघ के आंदोलन के दौरान ली गई उसकी न्यूड फोटो को योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था। महिला ने सांसद रामप्रसाद सरमा के खिलाफ फोटो शेयर करने को लेकर केस दर्ज कराया। बताते चलें कि इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कई केस दर्ज हुए हैं। उन पर धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव बिगाडऩे के मामले में आईपीसी की धारा 153 ए के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे। आईपीसी की धारा 295 के तहत भी दो मामले दर्ज हैं।

इसके साथ ही योगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, धारा 307, धारा 147, धारा 336, धारा 149, धारा 504 के तहत भी कई केस दर्ज हैं। सभी मामले लोकसभा चुनाव 2014 में दिए गए उनके हलफनामे में दर्ज हैं। हालांकि कितने मामले इनमें से खत्म हुए या बंद हुए, यह जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More