देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा 21 जून। ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा का 27वां वार्षिक पुण्य स्मृति महोत्सव वृन्दावन स्थित यमुना किनारे उनके आश्रम में बडे ही श्रद्धाभाव से मनाया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाबा के शिष्य, अनुयायी 20 जून से ही आश्रम पहंुचने लगे थे। बुधवार की सुबह हजारों की तादात में देवदास जी उर्फ बडे महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा के शिष्यों, अनुयायिों को योग कराया। उन्होंने आसन, प्राणायाम, ध्यान, धारणा आदि महाक्रियाओं को कर इसका महत्व भी समझाया। साथ ही उन्होंनंे प्रतिदिन सूर्य नमस्कार तथा योगाभ्यास करने की भी बात कही।
इससे पूर्व प्रातः 3 बजे से ही देवराहा बाबा की मूर्ति का महाभिषेक प्रारम्भ हो गया। तत्पश्चात मंगला आरती, मचान अभिषेक, शिववालय अभिषेक, दीक्षा कार्यक्रम तथा फलाहारी वितरण के कार्यक्रम सम्पन्न हुये। सुबह से प्रारम्भ हुआ विशाल भण्डारा शाम तक चलता रहा। शाम को बडे सरकार महाराज ने सभी भक्तों के साथ सत्संग, दर्शन कीर्तन कर सभी को आनन्दित कर दिया। 22 जून गुरूवार को आश्रम में संतो का भण्डारा तथा दक्ष्ज्ञिणा वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
आधी रात के बाद संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री, मतांतरण पर जताई चिंता