देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं परिजनों की बेनामी संपत्ति के मामले में घिरी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार बुधवार को आयकर विभाग के सामने पेश हुए। दोनों से करीब छह तक गहन पूछताछ हुई।
कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वे लगातार अपनी पेशी को टालते आ रहे थे। इसीबीच बता दें, मंगलवार को एक बडी कार्रवाई में आयकर विभाग ने दिल्ली से पटना तक लालू प्रसाद यादव के परिवार की कई बेनामी संपत्तियां ज़ब्त कीं, जिनमें लालू की पत्नी राबडी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पुत्री मीसा भारती, दामाद शैलेश कुमार और लालू की अन्य दो बेटियों रागिनी और चंदा यादव की बेनामी संपत्तियां शामिल हैं। जब्त की गई संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 175 करो़ड रूपये बताया गया है, जबकि दस्तावेज़ों में इनकी क़ीमत महज 9.32 करोड रूपये दिखाई गई है।
हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसे राजनैतिक बदले की कार्रवाई बताया है, और आरोपों को झूठा करार दिया है. इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)की बिहार इकाई के नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं, इसलिए यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।साभार-khaskhabar.com













Related Items
लालू की सियासी विरासत को लेकर 'सियासी संग्राम', आखिर क्यों,यहां पढ़ें
लालू ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हो रही वृद्घि पर कसा तंज, कहा, डबल इंजन सरकार का 'विशेष पैकेज'
लालू ने दिल्ली में जन्मदिन पर काटा केक, मीसा भारती ने शेयर की तस्वीर