BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लालू ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हो रही वृद्घि पर कसा तंज, कहा, डबल इंजन सरकार का 'विशेष पैकेज'

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्घि को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्घि को बिहार का विशेष पैकेज बताया।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " बिहार को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिया गया विशेष पैकेज है।"


पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि से लोग परेशान हैं। बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी चीज की जानकारी नहीं रहती। उन्हें यह भी पता नहीं होगा कि बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत एक सौ रुपये से अधिक हो गई है।


उल्लेखनीय है कि बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर एक सौ रुपये से अधिक हो गई है। लोगों का मानना है कि पेट्रोल डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि के कारण सभी चीजों की कीमतों में भी वृद्घि हो रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More