BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इनेलो की इफ्तार पार्टी में पहुंचे पूर्व सीएम ओपी चौटाला, ईद की मुबारकबाद दी

इनेलो की इफ्तार पार्टी में पहुंचे पूर्व सीएम ओपी चौटाला, ईद की मुबारकबाद दीनूंह । मेवात जिले फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में इनेलो विधायक नसीम अहमद ने दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में सबकी नजर पूर्व सीएम ओपी चौटाला पर रही। चौटाला आये तो जरुर लेकिन पेरोल पर होने की वजह से मीडिया के केमरों से छिपते रहे। मंच से उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और ईद व रमजान की मुबारकबाद दी। 

इनेलो की दावत ए इफ्तार में हजारों की संख्या में लोग जुटे। रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और नमाज के बाद अमन चेन की दुआ के लिए एक साथ हाथ उठे। पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत ने कहा कि इनेलो ने सबसे पहले बड़े पैमाने पर दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन शुरू किया था। भाजपा ने पार्टी दी नहीं,कांग्रेस ने अख़बारों के माध्यम से इफ्तार दी,लेकिन हकीकत में उन्होंने इफ्तार नहीं दी। आयोजक विधायक नसीम अहमद ने कहा कि इनेलो ने यह सिलसिला शुरू किया,जो आज तक जारी है। पूर्व सी एम ओपी चौटाला का यहां के लोगों से बेहद पुराना नाता है। हजारों लोग पार्टी में पहुंचे। नूंह इनेलो विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि इनेलो ही मुसलमानों की हितेषी है। कांग्रेस इफ्तार के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी नहीं है। चौटाला ने 1999 में इफ्तार पार्टी बड़कली चोक से शुरू की थी। कुल मिलाकर लम्बे इंतजार के बाद लोगों ने पूर्व सी एम चौटाला को सामने देखा तो तालियों की गडगडाहट से उनका स्वागत किया। चौटाला भी खूब गदगद हुए,लेकिन उनके सामने पेरोल पर होने की मज़बूरी साफ दिखाई दी।   

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More