BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नई दिल्ली । कश्मीर में शुक्रवार को पुलिस दल पर हुए आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र दार्जिलिंग में जारी हिंसा के बीच शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति की समीक्षा की। इस सुरक्षा समीक्षा बैठक में राजनाथ सिंह ने अनंतनाग जिले में पुलिस टीम पर आतंकियों द्वारा घात लगाकर हमला किए जाने के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी चर्चा की। ज्ञातव्य है कि कश्मीर के अननंतनाग में कुछ आतंकियों ने पुलिस बल पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने शहीदों के शवों के साथ बर्बरता भी की। आतंकी शहीद पुलिसवालों के हथियार लेकर फरार हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हिंसा पर काबू पाने के लिए केन्द्र ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के रवैये को देखते हुए केन्द्र ने यह फैसला लिया। ज्ञातव्य है कि राज्य भाजपा और गोरखा जनमुक्त मोर्चा (जीजेएम) नेताओं की एक टीम ने गुरुवार को गृह मंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार से दार्जिलिंग के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री ने शुक्रवार को वहां के हालात की समीक्षा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान गृह मंत्री को दार्जिलिंग में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी गई। एक घंटे तक चली इस बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । लगता है कि आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कपिल मिश्रा द्वारा अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों से अभी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हुई थी कि अब कुमार विश्वास पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। कुमार विश्वास को लेकर केजरीवाल ग्रुप के नेता अब खुल कर सामने आने लगे हैं। अमानतुल्लाह खान और दिलीप पांडेय के बाद अब आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने पार्टी में कुमार विश्वास की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।  ज्ञात हो कि हाल ही में लोकप्रिय कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने एक टीवी इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा चुनावों के दौरान आप के कुछ नेता बड़े होटलों में रुके हुए थे। इसके अलावा पार्टी ऑफिस में बैठक के दौरान राजस्थान के कार्यकर्ताओं को भी विश्वास ने कहा था कि दिल्ली से आया कोई भी नेता होटल में नहीं रुकेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजस्थान में संग़ठन बनाएं तो ध्यान रखें कि दिल्ली के किसी भी नेता की तस्वीर झंडे, पोस्टर या बैनर्स पर न लगाएं। कुमार की इसी बयानबाजी पर पार्टी के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए दीपक बाजपेयी ने अपनी नाराजगी जताई है। बाजपेयी ने ट्विटर पर कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पार्टी उस नेता को ढूंढ रही है जो गोवा में प्रचार के दौरान फाइव स्टार होटल में रुका था। उन्होंने लिखा कि पाखंड बंद करो और कार्यकर्ताओं को बदनाम करना भी बंद करो। कुछ भी कहने से पहले अपने गिरेबान में झांको और जरा भी शर्म है, तो पहले जवाब दो। कुमार के बयान के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर के जरीए कुमार विश्वास पर निशाना साधना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने आप प्रवक्ता आशुतोष को टैग करके लिखा कि गोवा बुला कर उमस और गर्मी में मुझे ठहराने के लिए मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगा। उनके अलावा मुम्बई से पार्टी नेता प्रीति मेनन ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जब भी मुम्बई आते हैं, तो हमारे घर में ही ठहरते हैं। उन्होंने कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि मैं हैरान हूं कि होटल में कौन रुकता है। इससे पहले आप नेता दिलीप पांडे ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कुमार राजस्थान की सत्ता में मौजूद वसुंधरा सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते? पांडे के इस बयान के बाद कुमार विश्वास भले ही चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन ऐसे में यह सवाल तो जरूर उठता है कि क्या आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास को विदा करने की भूमिका तैयार की जा रही है? साभार-khaskhabar.com  

Read More

भीलवाड़ा । कपडे़ से जीएसटी हटाने की मांग को लेकर आज वस्‍त्रनगरी भीलवाड़ा के सभी व्‍यापारियों ने सूचना केन्‍द्र चौराहे पर प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्‍होंने केन्‍द्रीय मंत्री के नाम जिला कलेक्‍टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्‍यापारियों ने अपने प्रतिष्‍ठान बन्‍द रखकर काला कपडा़ बांध अपना विरोध जताया। भीलवाड़ा क्‍लॉथ मर्चेन्‍ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक कपडे़ पर कोई टेक्‍स नहीं लगाया गया, लेकिन अब 5 प्रतिशत जीएसटी टेक्‍स लगाया जा रहा है। जिसके कारण कपडा महंगा हो जायेगा और आमजन के बजट में काफी भार बढ जायेगा। इसके कारण व्‍यापारियों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। काबरा ने यह भी कहा कि जीएसटी से बढी वृद्धि के प्रभाव आमजन के साथ ही इससे जुड़े कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो उग्र आन्‍दोलन करते हुए अनिश्‍चितकालिन बन्‍द रखा जायेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइंस ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर हंगामा और तोडफोड करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर पर अपनी उडानों में सवार होने पर रोक लगा दी है।  जानकारी के मुताबिक हैदराबाद जाने के लिए दिवाकर को इंडिगो की फ्लाइट पकडनी थी। विमान के उडान भरने से महज 23 मिनट पहले सासंद एयरपोर्ट पहुंचे। इंडिगो के स्टाफ ने उन्हें यह कहते हुए बोर्डिग पास देने से इनकार कर दिया कि वह काफी देर से आए हैं।  सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि डिपार्चर के 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाती है। उन्हें यह भी कहा गया कि अगर अब उन्हें बोर्ड करने की इजाजत दी गई तो प्लेन लेट हो सकता है। यह सुनते ही टीडीपी सांसद भडक गए और पास रखे प्रिंटर को उठाकर फेंक दिया। उन्होंने इंडिगो के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और वहां रखे दूसरे सामान में भी तोडफोड शुरू कर दी। दिवाकर विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर जब हंगामा कर रहे थे, तब उन्हीं की पार्टी के सांसद और उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू लाउंज में मौजूद थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी में पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए दो घंटे के लिए बिना शुल्क साइकिल उपलब्ध होगी। शहर के लोगों को जहां इसके लिए स्थायी विशेष कार्ड बनवाना होगा, वहीं पर्यटकों पहचान पत्र लेकर अस्थायी कार्ड बनाया जाएगा। राज्यमंत्री कंबोज ने कहा कि आज मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना शुरू की गई है। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सांझी साइकिल योजना का फार्म भी भरा। सुविधा केंद्र पर बनेंगे कार्ड साइकिल लेने के लिए बनने वाले कार्ड ई-दिशा केंद्र व सभी सीएससी केंद्रों पर बनाए जाएंगे। इसके लिए आधार कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर देना होगा। यात्री को साइकिल के साथ हेल्मेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। दो घंटे के लिए मिलेगी नि:शुल्क साइकिल उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि दो घंटे तक के लिए साइकिल का कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। दो घंटे के पश्चात 5 रुपये प्रति घंटा की दर से किराया लिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से साइकिल वॉलेट का रिचार्ज कराना होगा। जिस हालत में साइकिल दी जाएगी, उसी हालत में वापस करनी होगी। इस साइकिल में जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर स्टैंड बनाया जाएगा जहां साइकिल उपलब्ध होंगी। इन संस्थानों ने उपलब्ध कराई साइकिल स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के लिए कुरुक्षेत्र से सैमसन पेपर मिल, लायंस क्लब, स्थाणु सेवा मंडल, शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री ब्राह्मणों तीर्थोद्धार सभा, डॉ. सुरेन्द्र मेहता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. हिमांशु आनंद, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन अशोक सिंगला, विज्डम वल्र्ड स्कूल की निदेशिका अनीता रावल, ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट से ओपी गुलयानी, अनाज मंडी लाडवा, लायंस व रोटरी क्लब लाडवा ने साइकिल मुहैया कराई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। इस बार आप पार्टी अपने दफ्तर को लेकर विवादों में हैं। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब अब तक दफ्तर खाली नहीं करने को लेकर पार्टी को 27 लाख 73 हजार रुपए का नोटिस भेजा है। दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अप्रैल माह में आप पार्टी के दफ्तर का आवंटन बतौर पार्टी दफ्तर रद्द कर दिया था। उपराज्यपाल ने कहा था कि जो बंगला मंत्रियों को दिया गया है, उसे सरकार खुद का पार्टी दफ्तर नहीं बना सकती। आवंटन रद्द होने के बाद भी आप ने अभी तक दफ्तर खाली नहीं किया।  हांलांकि आप पार्टी ने दफ्तर खाली करने के आदेश को चुनौती दी थी। साथ ही आप ने मांग की थी कि उन्हें बंगला नंबर 206, राउस एवेन्यू से ही दफ्तर चलाने की अनुमति दे दी जाए। अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने पार्टी को जो चिट्ठी लिखी है उसमें आप की मांग को खारिज करते हुए उस पर जुर्माना लगाया है। साथ ही विभाग ने आप पर अवैध ढंग से बंगले पर कब्जा करने का नोटिस भी जारी किया है। विभाग ने यह चिट्ठी आप पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को लिखी है। विभाग ने चिट्ठी में लिखा है कि अगर पार्टी आज भी दफ्तर को खाली करती है तो भी उसे जुर्माने के 27 लाख 73 हजार 802 रुपए देने होंगे। साथ ही चिट्ठी में यह भी लिखा है कि अगर दफ्तर तत्काल खाली नहीं किया तो जुर्माने की यह राशि बढती जाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस दफ्तर की जगह कहीं और जगह देने के प्रस्ताव को भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने खारिज कर दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

फतेहाबाद । हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी गायक सपना चौधरी ने होटल में पुलिस के साथ दिखे होने के वीडियो पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनको कार्यक्रम में ले जाने और सुरक्षा प्रदान करने आई थी।  डांसर सपना चौधरी का जो वीडियो वायरल हुआ है जिसमे सपना को पुलिस के साथ दिखया गया है और कहा गया है की फतेहाबाद में पुलिस ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है दरअसल वीडियो में जो पुलिस सपना के साथ दिखाई दे रही है वो पुलिस सपना की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। इस वायरल वीडियो के बारे में पुलिस ने भी साफ कर दिया है की भीड़ अधिक होने की वजह से वो केवल सपना की सुरक्षा कल लिए गए थे और प्रोग्राम आयोजकों ने भी कहा है की वीडियो जो वायरल हुआ है वो झूठा है  सोमवीर ढाका शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद खुद इस मामले में सामने आए और अपना बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि 11 जून को फतेहाबाद में कलाकार सपना चौधरी का प्रोग्राम था भीड़ ज्यादा थी और ला एंड ऑर्डर की समस्या न बने इलसिए उसको पुलिस सुरक्षा दी गई और उसके बाद प्रोग्राम का समापन होने के बाद  दूसरी ओर आयोजक नरेश कुमार ने बताया कि ये हमने 11 जून को प्रोग्राम करवाया था जो वीडियो वाइरल हुई है ये झूठी है पुलिस सपना की सुरक्षा के लिए थी वीडियो झूठा है। यूथ वैलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सरन सिंह ने कहा कि सपना के वीडियो वायरल होने के बारे में जो तरह तरह की बातें फैल रही है वह कोरी अफवाह है। उस पर ध्यान नहीं दिया जाए। गौरतलब है कि वायरल एक फोटो में सपना अपने बेडरूम में बैठी हैं और उसी कमरे में कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद है. वहीं दूसरे फोटो में सपना पुलिसकर्मियों के साथ जाती दिख रही है. यह बात जब सपना चौधरी तक पहुंची तो उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए सामने आना पड़ा था और सपना ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा है कि ये फोटो बिल्कुल फेक हैं। उनके शब्द थे कि किसी उल्लू के पट्ठे ने ये फोटो क्लिक करके गलत तरीके से वायरल की है। कृपया मेरे फैन इन पर ध्यान न दें।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । कश्मीर में स्थानीय लोग भारतीय सेना पर भले ही पत्थर बरसाते हैं और सेना को आतंकियों ओर पत्थरबजों के गठजोड से काफी दिकक्तों का सामना करना पडता है लेकिन सेना फिर भी कश्मीरियों के भले की ही सोचती है और उनकी भलाई का काम करने में पीछे नहीं रहती। इसका ताजा उदाहरण है कश्मीर के वे 9 विद्यार्थी जिन्होनें सेना द्वारा संचालित कोचिंग में पढाई कर जेईई एडवांस क्लियर किया है। इन छात्रों ने सेना द्वारा संचालित सुपर-40 कोचिंग सेंटर से पढाई करके भारत के सबसे कठिन और प्रतियोगी इंजिनियरिंग प्रवेश परीक्षा को क्लियर किया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष सुपर 40 बैच के 26 छात्र एवं 2 छात्राओं ने जेईई मेंस क्लियर किया था। पांच छात्र किसी निजी कारण से परीक्षा में नहीं बैठे थे। इस साल पहली बार घाटी की पांच लड़कियों ने भी सेना के सुपर-40 बैच में दाखिला लिया था। उनमें से दो ने जेईई मेंस क्लियर किया है जो अब दिल्ली की जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी और जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की पात्र हैं। क्या है सुपर 40: सुपर 40 भारतीय सेना द्वरा संचालित एक कोचिंग है जो कि बिहार के सुपर 30 की तर्ज पर है। यह कश्मीर के 40 प्रतिभाशाली और वंचित छात्रों को मुफ्त पढाई की सुविधा मुहैया कराई जाती है। सेना के इस नेक काम में सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लर्निंग (सीएसआरएल) और पेट्रोनेट एलएनजी ट्रेनिंग पार्टनर हैं। ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना कश्मीरी युवाओं के कल्याण और उनके सुनहरे भविष्य के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।  कल सेना प्रमुख मिले सुपर 40 बैच के विद्यार्थियों से: ज्ञातव्य है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कल मंगलवार को सुपर-40 बैच के छात्रों से मुलाकात की और उनको बधाई दी। इस दौरान सेना प्रमुख ने सुपर 40 के छात्रों से बात की और उनका हौंसला भी बढाया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बैंकों में फंसे हुए कर्ज को वसूलने और डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की दिशा में रिवर्ज बैंक ने प्रयास तेज कर दिए है। रिजर्व बैंक ने 12 ऐसे बैंक खातों की पहचान की है जिन पर 8 लाख करोड़ के कुल एनपीए का करीब 25 फीसदी यानी 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। बताया जा रहा है कि इन खातों पर करीब 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। रिजर्व बैंक ऐसे खातों को लेकर बैंकों को दिवाला प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने जा रहा है। इन मामलों को एनसीएलटी में भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। आपको बता दे कि बैंकों का एनपीए यानी नॉन परफोर्मिंग एसेट्स 8 लाख करोड़ रुपये का है जिनमें से 6 लाख करोड़ सरकारी बैंकों का है। ये कर्ज लंबे समय से फंसा हुआ है और रिकवरी नहीं हो पा रही है। बढ़ते एनपीए से बैंकों की हालत खस्ता है और इस कर्ज की वसूली के लिए अब खुद रिजर्व बैंक सक्रिय हो गया है। हालांकि रिजर्व बैंक ने उन 12 खाताधारकों के नाम नहीं बताए हैं जिनपर बैंकों का सबसे ज्यादा पैसा बकाया है लेकिन कहा है कि इन कर्जदारों से पैसा वसूलने के लिए दिवालियापन प्रक्रिया शुरू करने को कहा जाएगा।इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक एनपीए की परिभाषा में ही कुछ राहत देने पर विचार कर रहा है। उसकी एनपीए वर्गीकरण की अवधि को 90 दिन से आगे बढ़ाने की योजना है। इससे लघु एवं मध्यम उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने वित्त मंत्रालय को इस बारे में ज्ञापन सौंपे हैं। इनमें कर्ज को एनपीए करार देने की अवधि को मौजूदा 90 दिन से आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है। इस मुद्दे पर गौर किया जा रहा है और रिजर्व बैंक इसकी जांच परख कर रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरू । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री तथा जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी की अग्रिम जमानत याचिका को बेंगलुरू की एक कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है। याचिका रद्द होने पर कुमारस्वामी की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। उन पर अवैध खनन के आरोप हैं।  बता दें,वर्ष 2006-2007 के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर एक निजी खनन कंपनी जनथाकल खनन कंपनी को फायदा पहुंचाकर बडे पैमाने पर खनन घोटाले में मदद के आरोप हैं। जनथाकल कंपनी पर अवैध रूप से बडे पैमाने पर लौह अयस्क की ढुलाई करने का आरोप है हालांकि कुमारस्वामी ने जनथाकल खनन मामले में स्वयं पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया था।  कुमारस्वामी पर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान तत्कालीन खनन आयुक्त गंगाराम बदेरिया पर दबाव डालकर जनथाकल खनन फर्म के पक्ष में एक फाइल पास करवाई थी। इस दौरान इस कंपनी की माइनिंग लीज खत्म हो रही थी और कुमारस्वामी ने कंपनी के लाइसेंस को 40 सालों के लिए रिन्यू करवाया था और वह भी बिना कोई वैध दस्तावेजों के। इस मामले में कंपनी ने कुमारस्वामी के बेटे के नाम 10 लाख का एक चैक जारी करने का मामला भी उजागर हुआ था। बाद में लोकायुक्त की विशेष जांच टीम ने जांच के दौरान बदेरिया को जनथाकल समेत कई मामलों में गडबड करने के आरोप में 15 मई को गिरफ्तार कर लिया था हालांकि जनथाकल इंटरप्राइजेज के स्वामी और खनन कारोबारी विनोद गोयल को धोखाधडी में आरोप में 2015 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।  याद रहे,कर्नाटक में अवैध खनन के मामलों की जांच के दौरान राजनीतिज्ञों की संलिप्ता कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा पर अवैध खनने के आरोप लग चुके हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । महाराष्ट बोर्ड (MHSSC) के 10वीं के रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे घोषित होंगे। आपको बता दें कि स्टूडेंट्स में महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट की तारीख को लेकर लगातर कंफ्यूजन है। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के चेयरमैन के अनुसार रिजल्ट आज जारी होगा।  छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://mahresult.nic.in/ और http://results.nic.in/ पर अपने अंक देख सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थीं कि 9 जून को रिजल्ट आ रहा है। इसके बाद कहा जा रहा है कि 12 जून को भी रिजल्ट आ सकता है। अब कहा जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर तक जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स के दिलों की घडक़ने बढऩे लगी हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में कुल 17,66,098 स्टूडेंट्स ने दसवीं की परीक्षाएं दी थीं। इनमें से 9,89,908 लडक़े और 7,76,190 लड़कियां शामिल थीं। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा राज्य के 4728 सेंटर में आयोजित की गई थी। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक हर विषय में लाने होंगे। पिछले साल, कुल 17,27,496 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। महाराष्ट्र बोर्ड की स्थापना जनवरी, 1966 में महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अधिनियम 1965 के अनुसार की गई थी। वर्ष 1976 में पारित अधिनियम में बोर्ड का नाम माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर दिया गया था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान लगातार एलओसी से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार दे रात से पाकिस्तान एलओसी से सटे कृष्णा घाटी इलाके में फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड जवाब दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है।  ज्ञातव्य है कि सोमवार सुबह भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की थी।  पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह नौशेरा सेक्टर और कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। वहीं पाकिस्तान ने सीजफायर के उल्लंघन का आरोप भारत के माथे मढ भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई से उसके दो नागरिक मारे गए हैं। एक प्रेस रिलीज में कहा गया था कि भारतीय गोलीबारी में भाभरा निवासी वकार युनुस (18 साल) और असद अली (19 साल) की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से जम्मू के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More