देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। इस बार आप पार्टी अपने दफ्तर को लेकर विवादों में हैं। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब अब तक दफ्तर खाली नहीं करने को लेकर पार्टी को 27 लाख 73 हजार रुपए का नोटिस भेजा है। दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अप्रैल माह में आप पार्टी के दफ्तर का आवंटन बतौर पार्टी दफ्तर रद्द कर दिया था। उपराज्यपाल ने कहा था कि जो बंगला मंत्रियों को दिया गया है, उसे सरकार खुद का पार्टी दफ्तर नहीं बना सकती। आवंटन रद्द होने के बाद भी आप ने अभी तक दफ्तर खाली नहीं किया।
हांलांकि आप पार्टी ने दफ्तर खाली करने के आदेश को चुनौती दी थी। साथ ही आप ने मांग की थी कि उन्हें बंगला नंबर 206, राउस एवेन्यू से ही दफ्तर चलाने की अनुमति दे दी जाए। अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने पार्टी को जो चिट्ठी लिखी है उसमें आप की मांग को खारिज करते हुए उस पर जुर्माना लगाया है। साथ ही विभाग ने आप पर अवैध ढंग से बंगले पर कब्जा करने का नोटिस भी जारी किया है। विभाग ने यह चिट्ठी आप पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को लिखी है। विभाग ने चिट्ठी में लिखा है कि अगर पार्टी आज भी दफ्तर को खाली करती है तो भी उसे जुर्माने के 27 लाख 73 हजार 802 रुपए देने होंगे। साथ ही चिट्ठी में यह भी लिखा है कि अगर दफ्तर तत्काल खाली नहीं किया तो जुर्माने की यह राशि बढती जाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस दफ्तर की जगह कहीं और जगह देने के प्रस्ताव को भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने खारिज कर दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर विवादों में, CBFC से की गई कानूनी शिकायत
औरों में कहाँ दम था ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, नहीं निकल सकती लागत
बॉक्स ऑफिस पर फाइटर की धूम, रविवार को होगी 100 करोड़ी, शनिवार की कमाई आई सामने