BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कश्मीर के 9 छात्रों ने सेना के सुपर 40 की मदद से क्लियर की जेईई एडवांस

कश्मीर के 9 छात्रों ने सेना के सुपर 40 की मदद से क्लियर की जेईई एडवांसश्रीनगर । कश्मीर में स्थानीय लोग भारतीय सेना पर भले ही पत्थर बरसाते हैं और सेना को आतंकियों ओर पत्थरबजों के गठजोड से काफी दिकक्तों का सामना करना पडता है लेकिन सेना फिर भी कश्मीरियों के भले की ही सोचती है और उनकी भलाई का काम करने में पीछे नहीं रहती। इसका ताजा उदाहरण है कश्मीर के वे 9 विद्यार्थी जिन्होनें सेना द्वारा संचालित कोचिंग में पढाई कर जेईई एडवांस क्लियर किया है। इन छात्रों ने सेना द्वारा संचालित सुपर-40 कोचिंग सेंटर से पढाई करके भारत के सबसे कठिन और प्रतियोगी इंजिनियरिंग प्रवेश परीक्षा को क्लियर किया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष सुपर 40 बैच के 26 छात्र एवं 2 छात्राओं ने जेईई मेंस क्लियर किया था। पांच छात्र किसी निजी कारण से परीक्षा में नहीं बैठे थे। इस साल पहली बार घाटी की पांच लड़कियों ने भी सेना के सुपर-40 बैच में दाखिला लिया था। उनमें से दो ने जेईई मेंस क्लियर किया है जो अब दिल्ली की जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी और जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की पात्र हैं।

क्या है सुपर 40:

सुपर 40 भारतीय सेना द्वरा संचालित एक कोचिंग है जो कि बिहार के सुपर 30 की तर्ज पर है। यह कश्मीर के 40 प्रतिभाशाली और वंचित छात्रों को मुफ्त पढाई की सुविधा मुहैया कराई जाती है। सेना के इस नेक काम में सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लर्निंग (सीएसआरएल) और पेट्रोनेट एलएनजी ट्रेनिंग पार्टनर हैं। ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना कश्मीरी युवाओं के कल्याण और उनके सुनहरे भविष्य के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। 

कल सेना प्रमुख मिले सुपर 40 बैच के विद्यार्थियों से:

ज्ञातव्य है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कल मंगलवार को सुपर-40 बैच के छात्रों से मुलाकात की और उनको बधाई दी। इस दौरान सेना प्रमुख ने सुपर 40 के छात्रों से बात की और उनका हौंसला भी बढाया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More