BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तेदेपा सांसद दिवाकर का एयरपोर्ट पर हंगामा, इंडिगो ने लगाया बैन

तेदेपा सांसद दिवाकर का एयरपोर्ट पर हंगामा, इंडिगो ने लगाया बैननई दिल्ली । इंडिगो एयरलाइंस ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर हंगामा और तोडफोड करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर पर अपनी उडानों में सवार होने पर रोक लगा दी है। 

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद जाने के लिए दिवाकर को इंडिगो की फ्लाइट पकडनी थी। विमान के उडान भरने से महज 23 मिनट पहले सासंद एयरपोर्ट पहुंचे। इंडिगो के स्टाफ ने उन्हें यह कहते हुए बोर्डिग पास देने से इनकार कर दिया कि वह काफी देर से आए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि डिपार्चर के 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाती है। उन्हें यह भी कहा गया कि अगर अब उन्हें बोर्ड करने की इजाजत दी गई तो प्लेन लेट हो सकता है। यह सुनते ही टीडीपी सांसद भडक गए और पास रखे प्रिंटर को उठाकर फेंक दिया। उन्होंने इंडिगो के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और वहां रखे दूसरे सामान में भी तोडफोड शुरू कर दी। दिवाकर विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर जब हंगामा कर रहे थे, तब उन्हीं की पार्टी के सांसद और उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू लाउंज में मौजूद थे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More