BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

धर्मनगरी घूमने के लिए दो घंटे फ्री में मिलेगी साईकिल, कार्ड बनेंगे

धर्मनगरी घूमने के लिए दो घंटे फ्री में मिलेगी साईकिल, कार्ड बनेंगेकुरुक्षेत्र । धर्मनगरी में पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए दो घंटे के लिए बिना शुल्क साइकिल उपलब्ध होगी। शहर के लोगों को जहां इसके लिए स्थायी विशेष कार्ड बनवाना होगा, वहीं पर्यटकों पहचान पत्र लेकर अस्थायी कार्ड बनाया जाएगा।

राज्यमंत्री कंबोज ने कहा कि आज मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना शुरू की गई है। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सांझी साइकिल योजना का फार्म भी भरा।

सुविधा केंद्र पर बनेंगे कार्ड

साइकिल लेने के लिए बनने वाले कार्ड ई-दिशा केंद्र व सभी सीएससी केंद्रों पर बनाए जाएंगे। इसके लिए आधार कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर देना होगा। यात्री को साइकिल के साथ हेल्मेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

दो घंटे के लिए मिलेगी नि:शुल्क साइकिल

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि दो घंटे तक के लिए साइकिल का कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा। दो घंटे के पश्चात 5 रुपये प्रति घंटा की दर से किराया लिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से साइकिल वॉलेट का रिचार्ज कराना होगा। जिस हालत में साइकिल दी जाएगी, उसी हालत में वापस करनी होगी। इस साइकिल में जीपीएस सिस्टम भी लगाया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर स्टैंड बनाया जाएगा जहां साइकिल उपलब्ध होंगी।

इन संस्थानों ने उपलब्ध कराई साइकिल

स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के लिए कुरुक्षेत्र से सैमसन पेपर मिल, लायंस क्लब, स्थाणु सेवा मंडल, शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री ब्राह्मणों तीर्थोद्धार सभा, डॉ. सुरेन्द्र मेहता, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. हिमांशु आनंद, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन अशोक सिंगला, विज्डम वल्र्ड स्कूल की निदेशिका अनीता रावल, ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट से ओपी गुलयानी, अनाज मंडी लाडवा, लायंस व रोटरी क्लब लाडवा ने साइकिल मुहैया कराई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More