देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान लगातार एलओसी से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार दे रात से पाकिस्तान एलओसी से सटे कृष्णा घाटी इलाके में फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड जवाब दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है।
ज्ञातव्य है कि सोमवार सुबह भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की थी।
पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह नौशेरा सेक्टर और कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। वहीं पाकिस्तान ने सीजफायर के उल्लंघन का आरोप भारत के माथे मढ भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई से उसके दो नागरिक मारे गए हैं। एक प्रेस रिलीज में कहा गया था कि भारतीय गोलीबारी में भाभरा निवासी वकार युनुस (18 साल) और असद अली (19 साल) की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से जम्मू के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमेरिका के कोलोराडो में रविवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में 7 लोगों की मौत
काॅलेज में छात्र गुटों के बीच फायरिंग
दादी ने दरवजा तोडा तो फंदे से लटका था पोते का शव