देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फतेहाबाद । हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी गायक सपना चौधरी ने होटल में पुलिस के साथ दिखे होने के वीडियो पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनको कार्यक्रम में ले जाने और सुरक्षा प्रदान करने आई थी।
डांसर सपना चौधरी का जो वीडियो वायरल हुआ है जिसमे सपना को पुलिस के साथ दिखया गया है और कहा गया है की फतेहाबाद में पुलिस ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है दरअसल वीडियो में जो पुलिस सपना के साथ दिखाई दे रही है वो पुलिस सपना की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। इस वायरल वीडियो के बारे में पुलिस ने भी साफ कर दिया है की भीड़ अधिक होने की वजह से वो केवल सपना की सुरक्षा कल लिए गए थे और प्रोग्राम आयोजकों ने भी कहा है की वीडियो जो वायरल हुआ है वो झूठा है
सोमवीर ढाका शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद खुद इस मामले में सामने आए और अपना बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि 11 जून को फतेहाबाद में कलाकार सपना चौधरी का प्रोग्राम था भीड़ ज्यादा थी और ला एंड ऑर्डर की समस्या न बने इलसिए उसको पुलिस सुरक्षा दी गई और उसके बाद प्रोग्राम का समापन होने के बाद
दूसरी ओर आयोजक नरेश कुमार ने बताया कि ये हमने 11 जून को प्रोग्राम करवाया था जो वीडियो वाइरल हुई है ये झूठी है पुलिस सपना की सुरक्षा के लिए थी वीडियो झूठा है। यूथ वैलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सरन सिंह ने कहा कि सपना के वीडियो वायरल होने के बारे में जो तरह तरह की बातें फैल रही है वह कोरी अफवाह है। उस पर ध्यान नहीं दिया जाए।
गौरतलब है कि वायरल एक फोटो में सपना अपने बेडरूम में बैठी हैं और उसी कमरे में कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद है. वहीं दूसरे फोटो में सपना पुलिसकर्मियों के साथ जाती दिख रही है. यह बात जब सपना चौधरी तक पहुंची तो उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए सामने आना पड़ा था और सपना ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा है कि ये फोटो बिल्कुल फेक हैं। उनके शब्द थे कि किसी उल्लू के पट्ठे ने ये फोटो क्लिक करके गलत तरीके से वायरल की है। कृपया मेरे फैन इन पर ध्यान न दें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार