BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की दार्जिलिंग और कश्मीर की स्थिति की समीक्षा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की दार्जिलिंग और कश्मीर की स्थिति की समीक्षानई दिल्ली । कश्मीर में शुक्रवार को पुलिस दल पर हुए आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र दार्जिलिंग में जारी हिंसा के बीच शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति की समीक्षा की। इस सुरक्षा समीक्षा बैठक में राजनाथ सिंह ने अनंतनाग जिले में पुलिस टीम पर आतंकियों द्वारा घात लगाकर हमला किए जाने के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के हालात पर भी चर्चा की। ज्ञातव्य है कि कश्मीर के अननंतनाग में कुछ आतंकियों ने पुलिस बल पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए।

आतंकियों ने शहीदों के शवों के साथ बर्बरता भी की। आतंकी शहीद पुलिसवालों के हथियार लेकर फरार हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हिंसा पर काबू पाने के लिए केन्द्र ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के रवैये को देखते हुए केन्द्र ने यह फैसला लिया।

ज्ञातव्य है कि राज्य भाजपा और गोरखा जनमुक्त मोर्चा (जीजेएम) नेताओं की एक टीम ने गुरुवार को गृह मंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार से दार्जिलिंग के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री ने शुक्रवार को वहां के हालात की समीक्षा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान गृह मंत्री को दार्जिलिंग में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी गई। एक घंटे तक चली इस बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More