BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आप नेताओं के निशाने पर कुमार विश्वास, जल्द हो सकते हैं विदा

आप नेताओं के निशाने पर कुमार विश्वास, जल्द हो सकते हैं विदानई दिल्ली । लगता है कि आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कपिल मिश्रा द्वारा अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों से अभी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हुई थी कि अब कुमार विश्वास पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। कुमार विश्वास को लेकर केजरीवाल ग्रुप के नेता अब खुल कर सामने आने लगे हैं। अमानतुल्लाह खान और दिलीप पांडेय के बाद अब आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने पार्टी में कुमार विश्वास की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। 

ज्ञात हो कि हाल ही में लोकप्रिय कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने एक टीवी इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा चुनावों के दौरान आप के कुछ नेता बड़े होटलों में रुके हुए थे। इसके अलावा पार्टी ऑफिस में बैठक के दौरान राजस्थान के कार्यकर्ताओं को भी विश्वास ने कहा था कि दिल्ली से आया कोई भी नेता होटल में नहीं रुकेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजस्थान में संग़ठन बनाएं तो ध्यान रखें कि दिल्ली के किसी भी नेता की तस्वीर झंडे, पोस्टर या बैनर्स पर न लगाएं। कुमार की इसी बयानबाजी पर पार्टी के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए दीपक बाजपेयी ने अपनी नाराजगी जताई है। बाजपेयी ने ट्विटर पर कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पार्टी उस नेता को ढूंढ रही है जो गोवा में प्रचार के दौरान फाइव स्टार होटल में रुका था। उन्होंने लिखा कि पाखंड बंद करो और कार्यकर्ताओं को बदनाम करना भी बंद करो। कुछ भी कहने से पहले अपने गिरेबान में झांको और जरा भी शर्म है, तो पहले जवाब दो।

कुमार के बयान के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर के जरीए कुमार विश्वास पर निशाना साधना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने आप प्रवक्ता आशुतोष को टैग करके लिखा कि गोवा बुला कर उमस और गर्मी में मुझे ठहराने के लिए मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगा। उनके अलावा मुम्बई से पार्टी नेता प्रीति मेनन ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जब भी मुम्बई आते हैं, तो हमारे घर में ही ठहरते हैं। उन्होंने कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि मैं हैरान हूं कि होटल में कौन रुकता है। इससे पहले आप नेता दिलीप पांडे ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कुमार राजस्थान की सत्ता में मौजूद वसुंधरा सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते? पांडे के इस बयान के बाद कुमार विश्वास भले ही चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन ऐसे में यह सवाल तो जरूर उठता है कि क्या आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास को विदा करने की भूमिका तैयार की जा रही है?

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More