BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आर्टिस्ट्स ने शुरू की मुहिम

कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आर्टिस्ट्स ने शुरू की मुहिमबीकानेर । यह शहर अपनी संस्कृति और भाईचारे को लेकर पूरे देश में अलग ही पहचान रखता है, लेकिन जब किसी ज़रूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का काम हो तो यहाँ के लोग किसी से पीछे नहीं है। ऐसा ही कुछ वाक़या देखने को मिला बीकानेर के नत्थुसर गेट के पास गोकुल सर्किल पर, जहाँ बीकानेर के युवाओं ओर कला जगत से जुड़े बड़े नाम कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहे एक ढाई साल के बच्चे की मदद के लिए बीच सड़क पर उतर आए और सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वाले तमाम लोगों से अपना हाथ बढ़ाने की बात कह रहे हैं। 

पिछले कई दिनों से कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित बच्चे और उनके पिता के सामने आर्थिक तंगी के चलते ना होने वाले इलाज को देख कलाकार और युवाओं से रहा नहीं रहा गया। ऐसे में शहर के युवाओं ने लोगों को आर्थिक मदद करने करने की मुहिम शुरू की तो वही आर्टिस्ट श्रीगोपल व्यास ओर मोनासरदार डूडी जैसे बड़े कलाकार अपनी कला के ज़रिए कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के उतर आए जहाँ कलाकारों ने बहुत काम क़ीमत पर पेंटिंग बेचने के लिए स्टाल लगाई तो वही दिन भर के प्रयास के साथ 30 हज़ार से ज़्यादा राशि जुटाने में भी सफल रहे वही कलाकार श्रीगोपाल व्यास ने आम जनता से ज़्यादा से ज़्यादा मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की वही कलाकार डूडी ने पेंटिंग के ज़रिए संदेश दिया वही पूरी मुहिम में 10 युवा आशीष बिस्सा , श्रकांत व्यास , पुनीत रंग , कुणाल व्यास , मेकिन पुरोहित , विशाल सेवग सभी ने बढ़कर मुहिम को मज़बूत बनाया ये मुहिम सोमवार को चलाई जाएगी ताकि पीड़ित की ज़्यादा से ज़्यादा मदद की जा सके ।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More