BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पहली बारिश में बेहाल गुरुग्राम, 5 मिनट का रास्ता एक घंटे में तय

पहली बारिश में बेहाल गुरुग्राम, 5 मिनट का रास्ता एक घंटे में तयगुरुग्राम । मानसून की पहली ही बारिश से गुरुग्राम जाम से बेहाल हो गया। जगह-जगह पानी भर गया एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन फंस गए। जबरदस्त बारिश से सेक्टर और कॉलोनियों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर हैवी जाम करीब 4 घंटे रहा। 6 किमी तक लंबी कतारें लग गईं और 5 मिनट का रास्ता एक घंटे में तय हुआ। जलभराव के अलावा, इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर और राजीव चौक पर कंस्ट्रक्शन वर्क के कारण यह जाम लगा। आपको बता दें कि पिछले साल हुए महाजाम के बाद भी हालात नहीं सुधरे। ड्रेनेज सिस्टम पर लाखों खर्च हो चुके हैं, इसके बावजूद भी शहर में जगह-जगह पानी भर गया। वहीं निगम का दावा है कि कई जगह ड्रेनेज सिस्टम की सफाई हो चुकी है।

शुक्रवार से हो रही बारिश ने साइबर सिटी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। एक्सप्रेस-वे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें गईं। इसके अलावा, ओल्ड सिटी, सोहना रोड, एमजी रोड, गोल्फ कोर्स रोड सहित दर्जन भर पॉइंट्स पर जाम लग गया। दोपहर बाद तक हजारों वाहन रेंगते रहे। एक्सप्रेसवे पर शंकर चौक, इफ्को चौक, साउथ सिटी, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक पर जाम के हालात थे। राजीव चौक और इफ्को चौक पर तो चारों ओर हजारों वाहन जाम में फंस गए। एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक से इफ्को चौक तक वाहनों की 5 से 6 किलोमीटर लंबी लाइन थी। आपको बता दें कि नगर निगम ने पिछले एक महीने से सेक्टरों, कॉलोनियों और बिल्डर एरिया में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई का अभियान शुरू कर रखा है। निगम का कहना है कि करीब 400 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग साफ किए जा चुके हैं। अभियान की रोजाना समीक्षा के लिए निगम ने गुरुग्राम जलजागरूक नाम से वाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों ने इस ग्रुप पर जम कर फोटो और कमेंट शेयर किए और निगम के अभियान की पोल खोली।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह हैवी ट्रैफिक व जाम की सूचना थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह जलभराव के चलते यह समस्या आई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More