BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पूरे बुंदेलखंड में घूमेगा जीएसटी का रथ, लगाएंगे जीएसटी की पाठशाला- संजय पटवारी

पूरे बुंदेलखंड में घूमेगा जीएसटी का रथ, लगाएंगे जीएसटी की पाठशाला- संजय पटवारीझांसी । उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारी सेना की जिला मासिक बैठक का आयोजन सदर बाजार में केंद्रीय अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य एवं व्यापारी सेना के जिलाध्यक्ष शकील खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, जिला महामंत्री संजय सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष सुनील मनवानी व केदारनाथ राय आदि उपस्थित रहे।

बैठक में जीएसटी की जागरूकता एवं सरलीकरण कराने पर चर्चा की गई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को ऑनलाइन जीएसटी में कठिनाई आ रही है इसके लिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पूरे बुंदेलखंड में रथ यात्रा का आयोजन करने जा रहा है जिस रथ यात्रा में बाहर से टेक्नीशियन झांसी आकर प्रत्येक बाजारों में जा-जाकर जीएसटी की पाठशाला लगाकर व्यापारियों को ऑनलाइन जीएसटी के बारे में बताएंगे। 

उन्होंने कहा कि रथयात्रा के बुंदेलखंड भ्रमण के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, सेना जिलाध्यक्ष शकील खान, संजय सर्राफ, कुलदीप सिंह दांगी, अमित सेठ, मृत्युंजय तिवारी आदि को शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार से मिलकर जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने एवं ऑनलाइन जीएसटी का सरलीकरण कराने की मांग करेगा जिससे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

व्यापारी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि संजय पटवारी के स्वस्थ होने के बाद पहली बैठक में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More