BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम, अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान

दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम, अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमाननई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने राहत दी है। बीती रात हुई झमाझम बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 16.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हवा में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 95 फीसदी के करीब रहा। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में अगले तीन दिनों तक रूक रूक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्व से पश्चिम की ओर बादलों की एक रेखा सी बनी है। इसे ट्रफ कहते हैं। इसके चलते देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी रूक रूक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली के आयानगर इलाके में दर्ज की गई। आयानगर में पिछले 24 घंटे में 116 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। दिल्ली के किसी अन्य इलाके में इतनी अधिक बारिश नहीं हुई। वहीं दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला इलाका लोधी रोड रहा। यहां पिछले 24 घंटों में 16.9 मिलमीटर बारिश हुई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More