देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा रविवार को उस समय हुआ, जब राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक निवास पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान 65 वर्षीय राजनाथ सिंह का टखना मुड़ गया।
राजनाथ को आनन-फानन में एम्स ले जाया गया। जांच में सामने आया कि उनके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक राजनाथ के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है और पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है।
डॉक्टरों ने राजनाथ को आराम करने की सलाह दी है। वहीं, पलास्टर चढ़ाए जाने के कुछ देर राजनाथ को घर भेज दिया गया। राजनाथ ने ट्वीट किया, मैं दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं। किसी को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए.. भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। हर मुद्दे को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा, सभी संबंधित पक्षों और हितधारकों को आपसी मतभेदों और गलतफहमियों को सुलझाना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई