देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट में आज मुंबई ब्लास्ट मामले में अबू सलेम सहित 6 दोषी ठहराए गए अभियुक्तों की सजा पर आज से फिर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि सोमवार को सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई थी। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष टाडा अदालत ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज खान और ताहिर मर्चेंट को दोषी करार दिया है। जबकि अब्दुल कयूम को बरी कर दिया गया है।
12 मार्च 1993 में मुंबई में 13 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट केस में टाडा कोर्ट अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत 6 दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। अबू सलेम के अलावा जिन पांच आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी उनमें मुस्तफा दौसा, फिरोज खान, ताहिर मर्चेट, रियाज सिद्दीकी और करीमुल्ला शेख शामिल है। इस मामले में टाडा कोर्ट पहले ही 100 आरोपियों को दोषी करार दे चुकी है, जिसमें फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी शामिल है। हालांकि दत्त जेल में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।
ट्रायल के दौरान मुंबई पुलिस और भारत सरकार ने अंडरव्लर्ड डॉन अबु सलेम को पुर्तगाल से और अंडरवर्ल्डडॉन मुस्तफा डोसा को दुबई के प्रत्यपर्णन करा कर भारत लाई थी। पुर्तगाल ने इसी शर्त पर अबु सलेम का प्रत्यार्पण किया था कि उसे फांसी की सजा ना दी जाए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी, रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा