BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इंद्राणी मुखर्जी पर जेल में दंगा भड़काने का आरोप, एफआईआर दर्ज

इंद्राणी मुखर्जी पर जेल में दंगा भड़काने का आरोप, एफआईआर दर्जमुंबई। अपनी बेटी शीना बोरा हत्याकांड में मुम्बई की भायखला जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ जेल में दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इंद्राणी मुखर्जी के साथ 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह मामला नागपाड़ा पुलिस ने दर्ज किया है। एफआईआर में भायखला जेल की स्टाफर, जेलर आदि के नाम भी शामिल हैं। ज्ञातव्य है कि बीते शुक्रवार को हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी मंजुला शेटे की मौत हो गई थी।

 

मंजुला शेटे की मौत के बाद करीब 200 महिला कैदियों ने जेल में विरोध प्रदर्शन किया था। महिला कैदियों ने आरोप लगाया कि शेटे से जेल अधिकारियों ने मारपीट की, जिसके बाद उसे हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। शेटे की मौत की खबर फैलने के बाद छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए अधिकारियों में जेलर मनीषा पोखरकर, गार्ड बिंदु, वसीमा शेख, शीतल, सुरेखा और आरती के नाम शामिल है।

क्या है मामला :

ज्ञातव्य है कि गत शुक्रवार भायखला जेल की बैरक नंबर पांच में शाम साढे पांच बजे हत्या के आरोप में सजा काट रही मंजुला शेटे मृत पाई गई थी। इसके बाद जेल के अधिकारी शेटे को जेजे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंजुला शेटे ने पुणे की यरवदा जेल में कैद के 12 साल बिता लिए थे, जिसके बाद उसे वॉर्डन के रूप में प्रमोट कर दिया गया था। साथ ही, शेटे की मुंबई जेल में ट्रांसफर किए जाने की मांग को भी मान लिया गया था। वॉर्डन के रूप में उसका काम लॉ एंड ऑर्डर की देखभाल करना था।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More