BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

UP: योगी बोले 100 दिनों में एक भी दंगा नहीं, सहारनपुर हिंसा राजनीतिक साजिश

UP: योगी बोले 100 दिनों में एक भी दंगा नहीं, सहारनपुर हिंसा राजनीतिक साजिशलखनऊ। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। कल योगी आदित्नाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धिया भी गिनाई। वहीं आज बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने पिछले दिनों हुई सहारनपुर हिंसा के लिए राजनीतिक साजिश को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में सहारनपुर में प्रशासनिक स्तर पर चूक की बात भी कही और इसके लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया।

 

जेवर की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर नजर है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा, अपराध की घटनाओं पर हमारी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी सरकार निर्दोष लोगों को छेड़ेगी नहीं और जो दोषियों को छोड़ेगी नहीं। प्रदेश में अवैध बूचडख़ाने पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। टीम भावना के तहत पूरे प्रदेश में काम शुरू हुआ है और जनता सरकार के कार्यक्रमों का समर्थन भी कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद 24 घंटे के भीतर अवैध बूचडख़ानों और एंटी रोमियो स्कवायड पर काम शुरू हो गया था। अवैध बूचडख़ानों पर जो हाईकोर्ट का फैसला आएगा, उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, जब हमने प्रदेश की सत्ता संभाली, यहां कानून का राज नहीं था। हमारे सत्ता में आने के बाद अवैध खनन और वन कटाई पर रोक लगी। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More