BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अक्टूबर से दिल्ली में चलेगी पहली ड्राइवरलेस मेट्रो

अक्टूबर से दिल्ली में चलेगी पहली ड्राइवरलेस मेट्रोनई दिल्ली । दिल्लीवासियों को अक्टूबर से पहली ड्राइवरलेस मेट्रो मिल जाएगी। ये मेट्रो जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन तक चलेगी। यह लाइन करीब 38 किमी लम्बी है, जो इसे नोएडा के बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगी। आपको बता दें कि पहले इसका तय वक्त जून रखा गया था और फिर सितंबर, लेकिन अब डीएमआरसी के मुताबिक, अक्टूबर से यह लाइन पूरी तरह चालू हो जाएगी।

फेस 3 पर कालकाजी और बोटेनिकल गार्डन, जनकपुरी वेस्ट से टर्मिनल 1-आईजीआई पर ट्रायल रन जारी है। डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों सेक्शंस को सुरक्षा पड़ताल के लिहाज से सीएमआरएस को सौंपा जाएगा। जनता के लिए ये रूट सभी क्लेयरंसेज के बाद से शुरू हो जाएंगे। प्रवक्ता के मुताबिक, इन लाइनों के खुलने का तय वक्त अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच है। मार्च 2018 तक डीएमआरसी फेस 3 तक नेटवर्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिसमें सिर्फ मैजेंटा ही नहीं, पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) को भी शामिल किया जाएगा।

पिछले सप्ताह डीएमआरसी ने पिंक लाइन पर शकरपुर और मायापुरी स्टेशन तक ट्रायल रन किया था। मैजेंटा और पिंक लाइन्स पर पहली ड्राइवरलेस ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में ऑटोमेशन का स्तर काफी हाई होगा, फिर भी शुरुआत में ट्रेन ऑपरेटर्स की मदद से इन्हें चलाया जाएगा। धीरे-धीरे इन्हें ऑटो मोड में शिफ्ट किया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More