BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राष्ट्रपति चुनाव : आज मीडिया से बात करेंगी मीरा कुमार, कल दाखिल करेंगी नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव : आज मीडिया से बात करेंगी मीरा कुमार, कल दाखिल करेंगी नामांकननई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष ने भी कमर कस ली है। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार अपना पर्चा दाखिल करने से पहले एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करने वाली हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मीरा कुमार कल बुधवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। इससे पहले मीरा कुमार आज एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी। यह प्रेस कांफ्रेंस आज दोपहर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगी। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 जून है।

मीरा कुमार की सांसदों और विधायकों से अपील :

इससे पहले मीरा कुमार ने रविवार को सांसदों और विधायकों से भावुक अपील की। मीरा कुमार ने सांसदों और विधायकों से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन कर वोट डालें। साथ ही, उन्होंने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए राष्ट्रपति के पद का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक्टिव हुईं मीरा कुमार :

विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आ गईं। मीरा कुमार ने ट्विटर पर दो ट्वीट किए और शाम तक उनके फालोवर की संख्या करीब एक हजार हो गई। मीरा कुमार ने ट्वीट किया कि ईद मुबारक, सभी की खुशी, शांति और समृद्धि की कामना। मीरा ने दूसरे ट्वीट में लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रपति चुनाव पर जानकारी के लिए उनके फेसबुक अकाउंट को फॉलो करें।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More