देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । प्रदेशवासियों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मानसून गुजरात में पहुंच गया है। दो-तीन दिन में यह प्रदेश में दस्तक देगा। जयपुर में पांच दिन में आ जाएगा। इस बीच मुंबई और गुजरात में मानसून की झमाझम हो रही है। इस बीच राज्य में गर्मी और उमस में तेजी आ गई है। लोग गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून उत्तरी अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। मुंबई, कोंकण और गोवा क्षेत्र में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेनों की अावाजाही पर भी असर हुआ है। रविवार को ज्यादातर ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चलीं।
विरार में समुद्र में उठी तेज लहरों से अर्नाला किले पर बने पांच घर बह गए। तेज बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के साथ मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से विमान सेवा पर असर नहीं पड़ा है। अभी तक न तो किसी उड़ान में देरी हुई है और न ही कोई उड़ान रद्द की गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया