BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जगन्नाथ जी निकले शहर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

जगन्नाथ जी निकले शहर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारेभारतपुर । शहर में रविवार को किला स्थित बिहारी जी मन्दिर से जगन्नाथ जी शहर भ्रमण पर निकले। जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शहर के बिहारी जी मन्दिर से प्रारम्भ होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए नई मण्डी में सम्पन्न हुई। रथ यात्रा के लिए पुराना डाकखाना स्थित राधाकृष्ण मन्दिर से चल प्रतिमाए शनिवार रात किला स्थित बिहारी मन्दिर पंहुची।किला स्थित बिहारी जी मन्दिर में अचल प्रतिमाए हैं इसलिए रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुराना डाकखाना मन्दिर से प्रतिमाए आती है। प्रतिमाओं को लाने के लिए पण्डित मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में कुछ श्रद्धालु राधाकृष्ण मन्दिर पंहुचे। रविवार सुबह जगन्नाथ जी की रथयात्रा किला स्थित बिहारी मन्दिर से प्रारम्भ होते हुए गोपाल गढ, मथुरागेट, चैबुर्जा, लक्ष्मण मन्दिर, कोतवाली से बासन गेट होते हुए नई मण्डी पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान चल रहे श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर जगन्नाथ जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।   

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More