BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सपा नेता आजम खान का सेना पर विवादित बयान, लगाए रेप के आरोप

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। आजम खान एक बार फिर से अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार आजम खान ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया है। आजम खान ने भारतीय सेना पर रेप के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आजम खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आजम खान यह कहते हुए नजर आ रहे कि दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए। इतना बडा संदेश है। साथ ही उन्होनें कहा कि इस पर पूरे भारत को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।  पार्टी ने झाडा आजम खान के बयान से पल्ला: समाजवादी पार्टी ने अपने नेता के बयान से पल्ला झाड लिया है। सपा के दीपक मिश्रा ने कहा कि ऐसे नाजुक मौके पर यह बयान सही नहीं है, इसलिए वह इस बयान की निंदा करते हैं। जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि आजम अलगावादियों और आतंकवादियों के लिए बोल रहे हैं। नरसिम्हा के मुताबिक, समाजवादी पार्टी खुद अपने नेताओं को इस तरह के बयान देने के लिए उकसा रही है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि ऐसा बयान देने वाले राजनेताओं का बहिष्कार करने की बात कही है। विवादित बयानों से पहले भी रहे विवादों में: यह पहला मौका नहीं है जब सपा नेता आजम खान ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी आजम खान विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। ज्ञातव्य है कि बुलंदशहर गैंगरेप पर की आजम खान ने टिप्पणी की थी। आजम खान ने घटना पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया था। हांलांकि आजम ने बाद में बिना शर्त माफी मांग ली थी।नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। आजम खान एक बार फिर से अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार आजम खान ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया है। आजम खान ने भारतीय सेना पर रेप के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आजम खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आजम खान यह कहते हुए नजर आ रहे कि दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए। इतना बडा संदेश है। साथ ही उन्होनें कहा कि इस पर पूरे भारत को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे। 

पार्टी ने झाडा आजम खान के बयान से पल्ला:

समाजवादी पार्टी ने अपने नेता के बयान से पल्ला झाड लिया है। सपा के दीपक मिश्रा ने कहा कि ऐसे नाजुक मौके पर यह बयान सही नहीं है, इसलिए वह इस बयान की निंदा करते हैं। जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि आजम अलगावादियों और आतंकवादियों के लिए बोल रहे हैं। नरसिम्हा के मुताबिक, समाजवादी पार्टी खुद अपने नेताओं को इस तरह के बयान देने के लिए उकसा रही है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि ऐसा बयान देने वाले राजनेताओं का बहिष्कार करने की बात कही है।

विवादित बयानों से पहले भी रहे विवादों में: यह पहला मौका नहीं है जब सपा नेता आजम खान ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी आजम खान विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। ज्ञातव्य है कि बुलंदशहर गैंगरेप पर की आजम खान ने टिप्पणी की थी। आजम खान ने घटना पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया था। हांलांकि आजम ने बाद में बिना शर्त माफी मांग ली थी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More