देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। आतंकी खतरे के बीच जम्मू बेसकैंप से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। ज्ञातव्य है कि कश्मीर में सालाना होने वाली अमरनाथ यात्रा कल गुरुवार से शुरू हो रही है। वहीं अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के नेतृत्व में कडी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। ज्ञातव्य है कि 40 दिन लंबी अमरनाथ तीर्थयात्रा जम्मू से होगी शुरू होगी। जम्मू से गुफा तक का रास्ता 200 किलोमीटर की दूरी पर है। इस यात्रा के लिए 2.30 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है। पहलगाम और बालटाल के मार्ग में आंतकी हमले की संभावना है। वहीं प्रशासन अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। प्रशासन ने सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम शामिल करने के साथ ही सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।
आतंकी हमले का खतरा:
खुफिया इनपुट के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने सेना, सीआरपीएफ और राज्य के कई डीआईजी को पत्र लिखा है। पत्र में पुलिस महानिरीक्षक ने लिखा है कि एसएसपी अनंतनाग से मिले खुफिया इनपुट के मुताबिक आतंकवादियों को 100 से 150 श्रद्धालुओं और करीब 100 पुलिस अधिकारियों की हत्या करने को कहा गया है। साथ ही उनका कहना है कि इस स्तर पर किसी आतंकवादी संगठन द्वारा हमले की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। हांलांकि इस खुफिया इनपुट को ह्यूमन इंटेलिजेंस के तौर पर देखा गया है और इसकी पुष्टि की जरूरत बताई है। लेकिन उन्होनें आतंकी हमले की आशंका से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा दस्ते पर हमला गोलीबारी के रूप में हो सकता है, जिससे देश में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। पुलिस महानिरीक्षक के खत की कॉपी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ को मिलाकर यहां 35,000 से 40,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया