BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

उठे अमन चैन के लिए हाथ, गले मिलकर दी बधाई

उठे अमन चैन के लिए हाथ, गले मिलकर दी बधाईझांसी । ईद -उल -फितर पर्व के मौके पर सोमवार की सुबह महानगर में विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अता की गई। सबसे पहले पुरानी मस्जिद पर सुबह आठ बजे नमाज अता कराई गई। इसी प्रकार नौ बजे तक सभी जगह ईद की नमाज सम्पन्न हुई। ईदगाह पर हजारों लोगों ने विश्व में अमन और शांति के लिए सजदा किया। यहां पर विश्व में खुशहाली के लिए हजारों हाथ एक साथ ईबादत को उठे। 

शहर स्थिति ईदगाह पर सुबह ईद की नमाज प्रारंभ हुई। यहां, शहर इमाम ने लोगों नमाज अदा कराई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ईद अल्ला की फजल है। बंदे अल्ला से दुआ करते हैं कि हम धरती पर जितना अधिक से अधिक हो सके नेक काम करें। इस नेक कार्य को दुआ में अल्ला कबूल करें। इसके बाद सभी ने देश और दुनिया में खुशहाली और अमन के लिए खुदा से मिन्नत की। जिससे यह मुल्क प्रेम भाई चारा और सद्भाव के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो। शहर काजी ने इस मौके पर कहा कि हमारे लिए आज खुशी का दिन है खुदा की तरफ से इनाम का दिन है। अल्ला हमे मखबुरियत फरमाये। उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क एक नियामत है यहां की शांति प्रेम और भाईचारे को अल्ला ताला पूरी दुनिया में फैलाये यही हम दुआ करते हैं।

ईद की दी गई मुबारकबाद

ईदगाह पर नमाज के उपरांत एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी गई। नमाज जैसे ही समाप्त हुई हजारों की तादात में मौजूद मुस्लिम भाई एक दूसरे से गले मिलते मुबारकबाद देते दिखाई दिये। उनके चेहरे पर खुशी और उल्लास दिखाई पड़ रहा था। इस उमस भरी गर्मी में भी पर्व की उमंग उन्हें तरोताजा किये हुए थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों से गले मिलते हुए मुबरकबाद दी। नमाज के बाद शहर इमाम, शहर काजी व मानिंद लोगों ने डीएम खर्ण सिंह चौहान, एसएसपी जेके शुक्ला, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम आदि को भी मुबारकबाद दिया। 

राजनैतिक दलों के राजनेताओं ने दी ईद बधाई

ईद की नमाज के वक्त समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के नेताओं ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के पति आरपी निरंजन, पूर्व एमएलसी श्यमसुंदर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। बसपा की तरफ से बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जयपाल, पूर्व विधायक कैलाश साहू, व्रिजेंद्र कुशवाहा, बृजेंद्र व्यास (डमडम महाराज), संजय बाजपेई, कय्यूब अंसारी, उपाध्यक्ष शमीम खान आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस से नाबेद खान दिखाई दिये। 

दिल खोल कर मजलूमों को बांटी ईदी

ईदगाह पर नमाज के वक्त मुस्लिम भाइयों ने मजलूमों को दिल खोलकर ईदी बांटी। सडक़ किनारे बैठे सैकड़ों गरीबों जिसकी जो हैसियत रही सभी दान किया। किया। कोई अनाज तो कोई रूपये देता गया। बहुत से लोगों ने गरीबों को अपने बच्चों के हाथों ईदी दिलवाई है। ईदी भाटने के संबंध में उनका कहना है कि अल्ला का फरमान है कि मुसलमा को चाहिये कि अपने हिस्से में से एक हिस्सा उन लोगों को दे जो गरीब हैं। जिससे उनकी भी ईद खुशियों से भर जाए। भाई चारा और प्रेम ही ईद का सबसे बड़ा संदेश है। 

बच्चों में रहा उत्साह मेले में की खरीददारी

ईद के इस पावन पर्व की प्रात: बेला में ईदगाह पर बालक बलिकाओं का भी उत्साह देखते बन रहा था। वह अपने अब्बू जान के साथ अंगुली पकड़े जहां मिठाई, खिलौने, गुब्बारे आदि की सजी दुकान देखते बाल हठ कर बैठते कि हमे सामान चाहिये। उनके पिता बाल हठ के आगे झुक जाते और उनकी बात माननी पड़ती। वहीं, बच्चों ने भी मेले का जमकर लुफ्त उठाया। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More