भावनगर। आंखें बंद करके काम करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। अगर कोई अपनी आंखें बंद करके कोई काम करता है तो आप इसे क्या कहेंगे। गुजरात के भावनगर में रहने वाले 15 वर्षीय जीत त्रिवेदी के हुनर को जानकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जीत के लिए कहा जा रहा है कि ऊपर वाले ने इन्हें आंख नहीं, एक्स-रे दिया है। जीत त्रिवेदी के हैरतअंगेज कारनामें ऐसे हैं कि देखकर सभी हैरान है, जीत आंखों पर पट्टी बांधकर कारमाने कैसे कर सकता है। आपको बता दें कि जीत आंखों पर पट्टी बांधकर स्कूटर चलाने में एक्सपर्ट हैं। इतना ही जीत आंखों पर पट्टी बांधकर शतरंज भी खेल लेते हैं। इसके अलावा वो अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुई में धागे भी पिरो लेते हैं।इस मामले में जीत के टीचर भरत पटेल का कहना है कि दिमाग की कई अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज का परीणाम है कि जीत आंखों पर पट्टी बांधकर भी सामने हो रही हरकत या वस्तु के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि जीत त्रिवेदी मल्टी टास्किंग के चैंपियन हैं। वो एक साथ न सिर्फ तीन लोगों के साथ चेस खेलते हैं, बल्कि तीनों को हरा भी देते हैं। अपने नाम के मुताबिक जीत ने लेह से खार दुंग ला तक 40 किलोमीटर ब्लाइंड फोल्डेड स्कूटर चला कर भी एक रिकॉर्ड बनाया है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












