देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दाम आसमान छू रहे है। टमाटर के बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक खबर काफी वायरल हो रही है। टमाटर के दाम बढने के विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। कांग्रेस ने लखनऊ में ‘स्टेट बैंक ऑफ टमाटर’ के नाम से एक बैंक खोला है, जिसमें आमजन टमाटर को जमा और उसका फिक्स डिपाजिट करा सकते हैं।
एक किलो टमाटर जमा कराने पर यह बैंक छह महीने में उसे पांच गुना कर देगा। यानी ग्राहक को दो किलो टमाटर अदा किए जाएंगे। इस बैंक में टमाटर को जमा करने के लिए लाकर की भी व्यवस्था की गई है।कांग्रेस के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन में आम जनता ने भी बडी संख्या में भाग लिया और टमाटर बैंक में जमा करवाए। 103 वर्षीय बुजुर्ग श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि मैंने इस बैंक में आधा किलो टमाटर जमा करवाया है। 6 महीने बाद मुझे एक किलो मिलेगा। इस उम्र में आज तक मैंने ऐसा कुछ भी नहीं देखा।स्टेट बैंक ऑफ टमाटर में आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मसलन टमाटर लाकर, टमाटर पर 80 प्रतिशत कर्ज की सुविधा और गरीबों के लिए टमाटर जमा करने पर आकर्षक ब्याज दर भी दिया जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले एक महीने से 20 रूपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रूपये के करीब बिक रहा है। इसके लिए कांग्रेस केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
वेस्ट बैंक में इजरायलियों के साथ झड़प में 14 फिलिस्तीनियों की मौत
यूरोपीय निवेश बैंक के वैश्विक निदेशक ने इरेडा के सीएमडी से मुलाकात की