देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सोमवार को बड़ी अटपटी स्थिति हो गई जब पाठी सिंहों ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबार बादल और उनकी पत्नी केन्द्रीय मंत्री हरसिमत कौर का पाठ करने से मना कर दिया। पाठी सिंह अपना शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बाद में जब मुख्य ग्रंथी ने पाठ शुरू कराए। इस स्थिति पर बादल परिवार ने नाराजगी जाहिर की है।
दरअसल एसजीपीसी के अधीन चल रहे गुरुद्वारा साहिब में कार्य कर रहे सिंह पिछले काफी समय से अपने पाठ के पैसे बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे थे। इसी बीच उनकी कोई भी सहमति एस.जी.पी.सी. के साथ नहीं हुई। हद तो तब हो गई जब आज सुबह अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल अखंड पाठ साहिब का पाठ रखवाने के लिए आए तो पाठी सिंह ने उनका पाठ नहीं रखवाया जिसके बाद हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह ने इस पाठ को शुरु करवाया , जिसके बाद पाठी सिंहों ने प्रदर्शन कर दिया।
उनका कहना है कि पिछले काफी लम्बे समय से उनकी मांग एस.जी.पी.सी. के साथ चल रही है कि उन्हें एक पाठ आरम्भ करवाने का एक हजार रुपए दिए जाए, लेकिन एस.जी.पी.सी. केवल 600 रुपए उन्हें दे रही है। इसके साथ-साथ मैडीकल और बीमे की सुविधा जो एक कर्मचारी को मिलती है वह भी उन्हें नहीं दी जा रही है। एस.जी.पी.सी. के अंतरिम कमेटी के सदस्य राम सिंह से बात की गई तब उन्होंने इस प्रदर्शन की निंदा की। उनका कहना है कि गुरु घर के अन्दर इस तरह का प्रदर्शन करना गलत है । अगर कोई मांग है भी तो उन्हें एस.जी.पी.सी. से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी लंबित मांगों को विचाराधीन रखा गया है , लेकिन इस तरह से प्रदर्शन कर वे गुरु घर की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी इस प्रदर्शन की की आलोचना की। बीबी बादल अाज अकाली दल के प्रधन तथा अपने पति सुखबीर बादल के साथ पारिवारिक शांति के लिए यहां पाठ करवाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि जो गुरु घर के अन्दर इस तरह से प्रदर्शन कर रहे है वह गुरु घर को मान्य नहीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अकाल तख्त ने गुरु ग्रंथ साहिब की गायब प्रतियों को लेकर एसजीपीसी को फटकार लगाई
CHAITRA NAVRATRI 2020 : अकाल मृत्यु से रक्षा करती हैं मां कालरात्रि, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त और महत्व
NARAKA CHATURDASHI 2019 : आज है नरक चतुर्दशी, इस प्रकार पूजा करने से मिलेगी आपको अकाल मृत्यु से मुक्ति