BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

NARAKA CHATURDASHI 2019 : आज है नरक चतुर्दशी, इस प्रकार पूजा करने से मिलेगी आपको अकाल मृत्यु से मुक्ति

दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। आज नरक चुतर्दशी है। इसे छोटी दिवाली और रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे यम दीपावली भी कहते हैं क्योंकि इस दिन संध्या के समय यमराज के नाम से दीप जलाया जाता है।

मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में तेल लगाकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिल जाती है। वहीं कुछ लोग इस दिन शाम के समय यमराज के नाम का दीप जलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दीप को जलाने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है।

यहां जानें नरक चतुर्दशी का महत्व...

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन सुबह तेल लगाकर अपामार्ग की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन विधि विधान पूजा करने से स्वर्ग मिलता है। धार्मिक कथाओं में बताया गया है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर यम के नाम का चौमुखा दीपक जलाते हैं। इससे अकाल मृत्यु कभी नहीं आती है।

इस दिन घर के सबसे बड़े सदस्य को एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए। इस दीए को पूरे घर में घुमाकर घर से बाहर दूर रख आएं। घर के दूसरे सदस्य घर के अंदर ही रहें और इस दीपक को नहीं देखें। यम दीपक आज शाम– 05:42 से 06:59 पी एम तक जला सकते हैं। इसकी पूरी अविध 01 घण्टा 17 मिनट्स हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More