देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बठिंडा। संगत मंडी के गांव माहला में डबल मर्डर केस सामने अाया है। किसान गुरतेज सिंह उर्फ तेजा ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। आरोप लगाया है कि उसने दोनों को आपत्तिजनक देख लिया था। गुस्से में उसने एक गोली गुरप्रीत सिंह की छाती में तथा दो गोलियां पत्नी जसप्रीत कौर की छाती तथा पेट में दाग दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ये भी पता चला है कि जसप्रीत कौर ने वीरवार रात अपने पति गुरतेज सिंह को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया था। उसके बाद प्रेमी गुरप्रीत को बुला लिया। रात को जेनरेटर का डीजल खत्म हुआ तो गर्मी से गुरतेज की आंख खुल गई। वह कमरे से बाहर आया तो दोनों को आंगन में आपत्तिजनक हालत में देख भड़क गया और दोनाली से दोनों पर फायरिंग कर दी।
कत्ल के बाद आरोपी किसान गुरतेज सिंह ने सबसे पहले छोटे भाइयों गुरप्रीत सिंह जगतार सिंह को बताया, मैंने दोनों का काम तमाम कर दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। भागने की बजाय नहा-धोकर राइफल के साथ आंगन में बैठ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।साभार-khaskhabar.com













Related Items
बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा की कार्यसमिति बैठक संपंन
बीजेपी आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए येदियुरप्पा के समर्थकों ने चलाया अभियान