देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह अपने आगामी कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में बने हुए हैं। ज्ञातव्य है कि मीका सिंह अमेरिका में हमारा पाकिस्तान नाम का कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कॉन्सर्ट 12 अगस्त को ह्यूस्टन में होने जा रहा है। वहीं मीका ने अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा था कि मिलकर भारत और अपने पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। मीका ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।
इस वीडियो में मीका सिंह के साथ शो का पाकिस्तानी प्रमोटर भी मौजूद था। मीका सिंह ने इस वीडियो में भाारत और पाकिस्तान के अपने प्रशंसकों से इस शो में शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद से मीका सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गए। वहीं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता तो मीका सिंह को ओपन चैलेंज तक दे डाला।
मीका सिंह के वीडियो पोस्ट की भी काफी निंदा हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर ने मीका को ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में मीका को माइक थामने नहीं देंगे। अमेय ने ट्विटर पर मीका को धमकी देते हुए कहा कि मीका सिंह यूएसए में हमारा पाकिस्तान कॉन्सर्ट कर रहे हैं, उन्हें ये खुला चैलेंज है कि वह महाराष्ट्र में माइक पकड कर तो दिखाएं। हांलांकि अभी तक मीका ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भारत-पाक के रिश्तों में चल रहा है तनाव:
ज्ञातव्य है कि मीका सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगभग रोजाना नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए हैं। ऐसे में भारत के लोगों का गुस्सा मीका सिंह पर जमकर फूट रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान