BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बीजेपी ने तोडा 65 साल का रिकॉर्ड, बनी राज्यसभा की सबसे बडी पार्टी

बीजेपी ने तोडा 65 साल का रिकॉर्ड, बनी राज्यसभा की सबसे बडी पार्टीनई दिल्ली। बीजेपी ने राज्यसभा में कांग्रेस को पछाडते हुए 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड दिया है। अब बीजेपी राज्यसभा में सबसे बडी पार्टी बन गई है। ज्ञातव्य है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है कि राज्यसभा में बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद हैं। मध्यप्रदेश के सम्पतिया उइके के राज्यसभा सदस्यता ग्रहण करते ही बीजेपी राज्यसभा की सबसे बडी पार्टी बन गई। ज्ञातव्य है कि उइके का चुनाव निर्विरोध हुआ। गौरतलब है कि उइके दिवंगत सांसद और पूर्व मंत्री अनिल माधवे के स्थान पर राज्यसभा में पहुंचे हैं। अनिल माधव दवे का निधन इसी वर्ष मई माह में हो गया था। 

 

अनिल माधव दवे के निधन के बाद राज्यसभा में उनकी सीट खाली थी। ज्ञातव्य है कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं और बीजेपी के पास 58 राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में बीजेपी राज्यसभा की सबसे बडी पार्टी बन गई लेकिन बहुमत में अभी भी पीछे है। वहीं लोकसभा में तो बीजेपी पहले से ही बडी पार्टी बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि बीजेपी के पास लोकसभा में 281 सांसद है। वहीं कांग्रेस के पास 45 सांसद हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर तमिलनाडु की दो पार्टियां एआईएडीएमके और डीएमके है। ज्ञातव्य है कि इसी माह राज्यसभा की 9 सीटों के लिए चुनाव भी होने हैं। इनमें से 6 सीट पश्चिम बंगाल से हैं और तीन सीट गुजरात से है। ऐसे में माना जा रहा है कि गुजरात की दो सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की है जबकि एक सीट पर कांग्रेस से टक्कर है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More