BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जम्मू। भारतीय सेना का भारत-पाकिस्तान सीमा पर वर्चस्व है, क्योंकि उनके पास रडार, सेंसर और निगरानी के अन्य उपकरण हैं। आतंकियों को चुन-चुनकर मारने का काम भारतीय सेना बखूबी तरीके से निभा रही है। जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सेना ने सोमवार को लश्कर के पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। इसके साथ ही इस साल मरने वाले आतंकियों की संख्या 124 हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सम्बोरा क्षेत्र के पैम्पोर शहर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई।    इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर के अबू इस्माइल धड़े के उमर के रूप में हुई है। मुठभेड़ की जगह से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक देर रात जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। पुलिस को रविवार शाम खुफिया जानकारी मिली थी कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमला होने वाला है जिसके बाद इस इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान तेज कर दिया गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा हाईवे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।    उमर और उसके साथ लश्कर का एक स्थानीय कमांडर युसुफ ललहार इस वारदात की साजिश में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था। मुठभेड़ में उमर को तो मार गिराया गया लेकिन दो आतंकी भागने में कामयाब रहे। फिलहाल, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।आपको बता दें कि इस साल सुरक्षाबलों ने अब तक कुल 124 आतंकियों को मार गिराया है। घाटी में सुरक्षाबलों के कुल 37 जवान शहीद हो चुके हैं. इस साल पाकिस्तान ने 251 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। घाटी में इस साल करीब 125 से ज्यादा बार घुसपैठ की कोशिश हो चुकी है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

शिमला। गुड़िया गैंगरेप एवं हत्या मामले में सीबीआई ने एक बार फिर बागवान से कड़ी पूछताछ की। पीटरहॉफ में सीबीआई के अधिकारियों ने शक के बिनाह पर करीब 2 घंटे तक लगातार पूछताछ की। हलाईला के इस बागवान के इस मामले में मिले होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी सीबीआई ने इसी बागवान से पूछताछ की थी। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि सीबीआई की एक टीम कोटखाई के हलाईला में भी मौजूद है ओर मामले की जांच कर रही है। इस टीम ने स्थानीय लोगों ने पूछताछ की है। सीबीआई को 17 अगस्त तक इस मामले की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करनी है। सीबीआई स्टेट फॉरेंसिक लैब जुन्गा से भी बराबर संपर्क बनाए हुए है। लैब में गुड़िया के बिसरा को जांच के लिए भेजा गया है, साथ ही पकड़े गए सभी आरोपियों के खून कमेत अन्य तरह के नमूने डीएनए जांच को भेजे गए हैं। अगर डीएनए मैच नहीं हुए तो सीबीआई को अपनी जांच फिर से शुरू करनी पड़ सकती है।साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में प्रमोशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण को रद्द कर दिया है। अब बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद पदोन्नति में आरक्षण का लाभ ले चुके लोगों पर प्रमोशन छिनने का खतरा है। साथ ही यह मामला राज्य में बडा राजनीतिक मुद्दा भी बन सकता है। ज्ञातव्य है कि सरकारी नौकरी में पदौन्नति आरक्षण को महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष एक जीआर निकालकर लागू किया था।    महाराष्ट्र सरकार ने इसमें अनुसूचित जाति को 13 फीसदी, अनुसूचित जनजाति को 7 फीसदी , भटक्या विमुक्ति जाति -जमाति और विशेष तौर पर पिछड़े वर्गों के लिए 13 फीसदी आरक्षण लागू किया था। इस आरक्षण को तब मैट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद मैट के आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। यह मामला डिवीजन बैंच के बाद सिंगल बेंच के पास गया जहां जज ने भी मैट के आदेश को बरकरार रखा। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश में 12 सप्ताह के भीतर सरकार को जरूरी फेरबदल का आदेश दिया है। साथ ही आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में जाने के लिए तीन महीने का वक्त भी दिया है।  साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंची। इस मौके पर अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या भी उनके साथ थी। ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राय का नि‍धन मार्च में मुंबई में हुआ था। गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐश्वर्या राय के पिता कृष्ण राज राय का निधन हो गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन के दिवंगत पिता का अस्थि कलश लेकर बच्चन और राय परिवार के लोग विशेष चार्टेड प्लेन से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बोट क्लब कीडगंज लाया गया। बोट क्लब से सभी सदस्यों को पीएससी जल पुलिस की बोट से संगम ले जाया गया, जहां तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ अस्थि का विसर्जन कराया।इस मौके पर ऐश्वर्या राय की मां वृंदा भी मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या और अभि‍षेक ने बोट क्लब से नाव के जरिए संगम में करीब 1 घंटे तक पूजा अर्चना की और पिता की अस्थियों को विसर्जित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। बच्चन परिवार के इस कार्यक्रम को काफी गुप्त रखा गया था और अस्थियों को प्रवाहित कर वे सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब थी।ऐश्वर्या और उनके पिता को अकसर कई बॉलीवुड इवेंन्ट्स पर भी साथ देखा जाता रहा है। बहू ऐश्वर्या के पिता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने समधि की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था कि, ‘मौत एक अंत है और शब्द इसे बयां नहीं कर सकते।’   साभार-khaskhabar.com   

Read More

शिमला। सोमवार यानि 7 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व है जिसदिन बहिने अपने भाईयों की कलाई पर स्नेह का रक्षासूत्र बांध उसकी लंबी उम्र की कामना करेंगी जबकि भाई अपनी बहिन की रक्षा का वचन देगा। इस वर्ष राखी पर चंद्रग्रहण का साया भी है। यही वजह है कि इस बार पूरे दिनभर की जगह सिर्फ 2 घंटे 48 मिनिट के लिए ही यह पर्व रहेगा। कुछ घंटे शिमला पंड़ितों के अनुसार, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त 11:04 बजे से दोपहर 1:52 बजे तक रहेगा। इसी बीच बहिने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।   बाजारों में छाई रही रौनक -  राखी के पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखी जा सकती है। इन दिनों बहिनें जमकर राखियों की खरीददारी कर रही हैं। यहां चांदी की राशि के साथ कई तरह की डिजाइनर राखियां तो उपलब्ध हैं ही, छोटे बच्चों के लिए कार्टून छोटा भीम और पोंगो डिजाइन की राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। मौली, चंदन की राखियों की भी खूब मांग है। मिठाईयों व नारियल की खरीद भी काफी बढ़ गई है। चॉकलेट, शॉफ्ट टॉय व अन्य गिफ्ट भी बाजार में खूब बिक रहे हैं।साभार-khaskhabar.com   

Read More

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्गो भवन के पास करंट लगने से 5 लोग झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई। हादसा होते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। तुरंत सभी को एयरपोर्ट की एंबुलैंस से अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा चंडीगढ़ एयरपोर्ट परिसर के बाहर बनी कारगो बिल्डिंग के पास हुआ है। उधर, घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।   एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े अफसरों का कहना है कि सुबह ठेकेदार के पांच मजदूर एक पोल को लगाने के लिए सीढ़ी लेकर जा रहे थे। यह सीढ़ी बिजली की तारों से टच हो गई। इसकी वजह से सीढ़ी मे करंट आ गया। हादसे में झुलसे लोगों का मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मौके पर आलाधिकारी पहुंच चुके हैं।साभार-khaskhabar.com   

Read More

शिमला। खाईकोट पुलिस थाने में गुड़िया गैंगरेप व हत्या के आरोपी सूरज की मौत को पुलिस दो आरोपियों में आपसी झड़प में हुई बता रही है। लेकिन सीबीआई को यह कहानी सच नहीं लगती। सीबीआई को इंटेरोगेशन के दौरान सूरज की मौत होने का शक है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई को लगता है कि सूरज की हत्या नहीं बल्कि उसकी मौत इंटेरोगेशन के दौरान हुई है और सीबीआई टीम इसी दिशा में जांच कर रही है। इसी क्रम में सीबीआई टीम ने एएसपी भजन देव नेगी व डीएसपी रतन नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। अगर इस मामले में सीबीआई को कुछ सुराग मिलते हैं तो शिमला के पुलिस अधिकारी इस मामले में फंस सकते हैं। हालांकि सीबीआई ने पूरी तरह से अपने पत्ते नहीं खोले हैं और न ही कुछ बोला है।अब सीबीआई टीम आईजीपी हूर एच जैदी, शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी समत कोटखाई पुलिस थाना के निलंबित एसएचओ, संतरी, मुंशी और लाइन हाजिर किए गए इस थाना के स्टाफ से भी पूछताछ करेगी। मृतक सूरज की पत्नी के बयान भी लिए जा सकते हैं। बताया जाता है कि सूरज की मौत की खबर उसकी पत्नी को खुद पुलिस ने दो दिन बाद दी थी। अगर यह बात सच साबित होती है तो सीबीआई टीम इस एंगल की भी जांच करेगी।   आपको बता दें कि बुधवार को सीबीआई ने गुड़िया मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी। सीबीआई ने जांच के लिए 3 महीने का समय मांगा था जिसे हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया और अपनी फाइनल रिपोर्ट 17 अगस्त तक पेश करने को कहा है। ऐसे में सीबीआई टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम चल रहा है और जो पुलिस ने कहानी बताई है, उससे कुछ अलग कहानी सामने आ सकती है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी ने राज्यसभा में कांग्रेस को पछाडते हुए 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड दिया है। अब बीजेपी राज्यसभा में सबसे बडी पार्टी बन गई है। ज्ञातव्य है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है कि राज्यसभा में बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद हैं। मध्यप्रदेश के सम्पतिया उइके के राज्यसभा सदस्यता ग्रहण करते ही बीजेपी राज्यसभा की सबसे बडी पार्टी बन गई। ज्ञातव्य है कि उइके का चुनाव निर्विरोध हुआ। गौरतलब है कि उइके दिवंगत सांसद और पूर्व मंत्री अनिल माधवे के स्थान पर राज्यसभा में पहुंचे हैं। अनिल माधव दवे का निधन इसी वर्ष मई माह में हो गया था।    अनिल माधव दवे के निधन के बाद राज्यसभा में उनकी सीट खाली थी। ज्ञातव्य है कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं और बीजेपी के पास 58 राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में बीजेपी राज्यसभा की सबसे बडी पार्टी बन गई लेकिन बहुमत में अभी भी पीछे है। वहीं लोकसभा में तो बीजेपी पहले से ही बडी पार्टी बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि बीजेपी के पास लोकसभा में 281 सांसद है। वहीं कांग्रेस के पास 45 सांसद हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर तमिलनाडु की दो पार्टियां एआईएडीएमके और डीएमके है। ज्ञातव्य है कि इसी माह राज्यसभा की 9 सीटों के लिए चुनाव भी होने हैं। इनमें से 6 सीट पश्चिम बंगाल से हैं और तीन सीट गुजरात से है। ऐसे में माना जा रहा है कि गुजरात की दो सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की है जबकि एक सीट पर कांग्रेस से टक्कर है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दाम आसमान छू रहे है। टमाटर के बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक खबर काफी वायरल हो रही है। टमाटर के दाम बढने के विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। कांग्रेस ने लखनऊ में ‘स्टेट बैंक ऑफ टमाटर’ के नाम से एक बैंक खोला है, जिसमें आमजन टमाटर को जमा और उसका फिक्स डिपाजिट करा सकते हैं।   एक किलो टमाटर जमा कराने पर यह बैंक छह महीने में उसे पांच गुना कर देगा। यानी ग्राहक को दो किलो टमाटर अदा किए जाएंगे। इस बैंक में टमाटर को जमा करने के लिए लाकर की भी व्यवस्था की गई है।कांग्रेस के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन में आम जनता ने भी बडी संख्या में भाग लिया और टमाटर बैंक में जमा करवाए। 103 वर्षीय बुजुर्ग श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि मैंने इस बैंक में आधा किलो टमाटर जमा करवाया है। 6 महीने बाद मुझे एक किलो मिलेगा। इस उम्र में आज तक मैंने ऐसा कुछ भी नहीं देखा।स्टेट बैंक ऑफ टमाटर में आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मसलन टमाटर लाकर, टमाटर पर 80 प्रतिशत कर्ज की सुविधा और गरीबों के लिए टमाटर जमा करने पर आकर्षक ब्याज दर भी दिया जाएगा।   आपको बता दें कि पिछले एक महीने से 20 रूपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रूपये के करीब बिक रहा है। इसके लिए कांग्रेस केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह अपने आगामी कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में बने हुए हैं। ज्ञातव्य है कि मीका सिंह अमेरिका में हमारा पाकिस्तान नाम का कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कॉन्सर्ट 12 अगस्त को ह्यूस्टन में होने जा रहा है। वहीं मीका ने अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा था कि मिलकर भारत और अपने पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। मीका ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।    इस वीडियो में मीका सिंह के साथ शो का पाकिस्तानी प्रमोटर भी मौजूद था। मीका सिंह ने इस वीडियो में भाारत और पाकिस्तान के अपने प्रशंसकों से इस शो में शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद से मीका सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गए। वहीं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता तो मीका सिंह को ओपन चैलेंज तक दे डाला।    मीका सिंह के वीडियो पोस्ट की भी काफी निंदा हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर ने मीका को ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में मीका को माइक थामने नहीं देंगे। अमेय ने ट्विटर पर मीका को धमकी देते हुए कहा कि मीका सिंह यूएसए में हमारा पाकिस्तान कॉन्सर्ट कर रहे हैं, उन्हें ये खुला चैलेंज है कि वह महाराष्ट्र में माइक पकड कर तो दिखाएं। हांलांकि अभी तक मीका ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  भारत-पाक के रिश्तों में चल रहा है तनाव:  ज्ञातव्य है कि मीका सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगभग रोजाना नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए हैं। ऐसे में भारत के लोगों का गुस्सा मीका सिंह पर जमकर फूट रहा है।      साभार-khaskhabar.com     

Read More

शिमला। एक के बाद एक बढ़ती कीमतों को बीच यह खबर हिमाचलवासियों के लिए थोड़ी सी राहत की सांस लेकर आई है। प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों व व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की दरों में कमी की गई है। आज से गैस सिलेंडर सस्ती दरों पर मिल सकेंगे। अब से शिमला में गैस सिलेंडर की नई कीमत 563 रूपए है तो इससे पहले तक 605 रूपए थी। इसी तरह व्यवसायिक सिलेंडर भी 1095 रूपए से घटकर 1043.50 रूपए का रह गया है। इस तरह घरेलू सिलेंडर 42 रूपए और 51.50 रूपए सस्ता हुआ है। असल में सिलेंडरों के दामों में कटौती की वजह इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों में कमी बताई जा रही है।    एलपीजी सिलेंडरों के सस्ता होने से प्रदेशवासियों को काफी राहत की सांस मिली है। आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय घरेलू गैस सिलेंडर के 14 लाख और करीब 7 लाख व्यवसायिक गैस सिलेंडर कनेक्शनधारक हैं। गैस सिलेंडरों की कीमत में गिरावट आने के बाद इसके रेट प्रदेश में अलग-अलग दर्ज किए जाएंगे। साभार-khaskhabar.com   

Read More

चंबा/धर्मशाला। चंबा के तीसा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद लोगों ने कुछ स्थानीय शिक्षकों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। फिर सोमवार को विरोध स्वरूप पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जब पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इसमें एएसपी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर आसु गैस छोड़नी पड़ी। इसमें तीन ग्रामीणों को भी चोट आई है। प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्टी पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को उकसाकर अध्यापकों को पिटवाया है। आरोपी अध्यापक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।इनका कहना है कि .... चंबा जिले के तीसा में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के आरोपियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। - वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More