BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुंबई। केंद्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि नोटबंदी के बाद देश के तमाम हिस्सों में माओवादियों और जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों को पैसों की किल्लत को मजबूर हो गए है। साथ ही जेटली ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी में हिस्सा लेने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या में भी कमी आई है। जेटली ने कहा, नोटबंदी से पहले कश्मीर की सडक़ों पर हजारों की संख्या में पत्थरबाज इकट्ठे होते थे लेकिन अब ऐसे प्रदर्शनों में 25 पत्थरबाज भी शामिल नहीं होते। उन्होंने कहा नोटबंदी के बाद जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में माओवादियों को पैसे की किल्लत हो गई है।    पहले जो धन अर्थव्यवस्था के बाहर समानांतर ढंग से चल रहा था, वह औपचारिक बैंकिग सिस्टम में आ गया। न्यू इंडिया के बीजेपी के स्वप्न पर उन्होंने कहा, हम रक्षा, ग्रामीण विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करना चाहते हैं। हमारे पास विश्वस्तरीय सार्वजनिक संस्थान होने चाहिए ताकि गोरखपुर त्रासदी जैसी शर्मनाक घटनाएं न हों। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार 7-7.5 प्रतिशत के विकास दर से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास दर को रफ्तार देने के लिए सरकार देश हित में सख्त फैसले लेती रहेगी, जैसा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद अब तक लिया गया है। जेटली ने केंद्र की सत्ता में 3 साल पूरा कर चुकी बीजेपी की अगुआई वाली सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने जीएसटी लागू करने, नोटबंदी, दिवालियापन पर नया कानून, बेनामी लेन-देन से जुड़े कानूनों में संशोधन, स्पेक्ट्रम और प्राकृतिक संसाधनों के ईमानदारी से आवंटनों और तमाम देशों के साथ दोहरे कराधान को रोकने के लिए किए समझौतों का मोदी सरकार की उपलब्धियों के रूप में जिक्र किया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

पटना। बिहार के सीमांचल जिले सहित राज्य के 18 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने का दावा कर रही है, परंतु अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां के लोगों को राहत पहुंचने का इंतजार है। बिहार में बाढ़ से 1.21 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित है, जबकि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढक़र 253 तक पहुंच गई है। राज्य के अररिया जिले में 57 लोग, सीतामढ़ी में 31, पश्चिमी चंपारण में 29, कटिहार में 23, पूर्वी चंपारण में 19, मधुबनी, सुपौल एवं मधेपुरा में 1313, किशनगंज में 11, दरभंगा में 10, पूर्णिया में 9, गोपालगंज में 8, मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं सहरसा में 44, खगडिय़ा में 3, सारण में 2 में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक 7,21,704 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और 1358 राहत शिविरों में 4,21,824 व्यक्ति शरण लिए हुए हैं।   आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, राज्य के 18 जिलों के 164 प्रखंडों की 1.21 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से 50 लोगों की मौत हुई है, जिस कारण इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार तक 253 तक पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी से घिरे 6.25 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में 1,336 राहत शिविर खोले गए हैं, जिसमें करीब 4.22 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं।    1,879 सामुदायिक रसोई खोली गई है, जिसमें लोगों को लंगर की तरह खाना खिलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, प्रभावित जिलों में लगातार सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगी हुई है। इन 18 जिलों में एनडीआरएफ की 28 टीम के 1,152 जवान अपनी 118 नौकाओं और एसडीआरएफ की 16 टीम के 446 जवान अपनी 92 नौकाओं तथा सेना के 630 जवान एवं 70 नौकाओं के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ चिकित्सकों का चलंत दस्ता भी प्रभावित इलाकों में लगा हुआ है। इसके अलावे कई सरकारी और निजी नावों को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। वैसे राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीमांचल क्षेत्रों में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। इस बीच सीमांचल के क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी घटने की सूचना है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि सभी प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक दवाएं, ब्लीचिंग पाउडर एवं सर्पदंश से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) रिटर्न दाखिल करने की तिथि 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। इसकी घोषणा शनिवार को की गई। इससे पहले जीएसटी फाइल करने वाली वेबसाइट ने पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि से एक दिन पहले तकनीकी गड़बडिय़ों के कारण काम करना बंद कर दिया था। जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की तिथि एक जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक निर्धारित की गई थी, जिसमें माल की आवाजाही और उधार/भुगतान के आंकड़े दाखिल करना है। वित्त मंत्रालय द्वारा दाखिल बयान में कहा गया, अंतिम समय पर रिटर्न दाखिल करने वालों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा।   हालांकि सरकार ने करदाताओं को पहले ही चेताया था कि अंतिम तिथि से पहले ही रिटर्न फाइल कर दें, ताकि अंतिम समय पर किसी तकनीकी परेशानी से बच सकें। बयान में कहा गया, चूंकि यह जीएसटी के तहत दाखिल किया जाने वाला पहला रिटर्न है, इसलिए करदाताओं और कर पेशेवरों ने रिटर्न फाइल करने के लिए कुछ और वक्त मुहैया कराने की मांग की है। इसमें आगे कहा गया, वहीं, बाढ़ से पीडि़त राज्यों ने भी जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। जम्मू और कश्मीर ने समय बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि वहां जीएसटी देर से लागू हुआ।   बयान में कहा गया कि इन मुद्दों को देखते हुए जीएसटी कार्यान्वयन समिति (इसमें केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हैं) ने जुलाई की फाइलिंग की अंतिम तिथि को उन करदाताओं के लिए जो इस महीने ट्रांस1 में ट्रांजिशन क्रेडिट का लाभ नहीं लेना चाहते हैं, 25 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, जो करदाता इस महीने ट्रांस 1 (ट्रांजिसन क्रेडिट) का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है।   देश भर के व्यापारियों को शनिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) फाइल करने वाली वेबसाइट ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के अंतिम दिन से एक दिन पहले कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया। एसोचैम के अध्यक्ष (स्पेशल टास्क फोर्स ऑन जीएसटी) प्रतीक जैन ने आईएएनएस को बताया, दोपहर 12 बजे के बाद से ही जीएसटी की वेबसाइट रुक-रुक कर चल रही थी। इससे व्यापारियों के बीच काफी उलझन पैदा हो गई। हमारे कई ग्राहकों ने बताया कि इस गड़बड़ी के कारण वे रिटर्न दाखिल नहीं कर सके। अगर ऐसा आगे भी जारी रहता है तो सरकार को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तिथि अगले कुछ दिनों के लिए बढ़ा देनी चाहिए।   जीएसटी की वेबसाइट पर लगी नोटिस में कहा गया, यह सेवा 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे तक उपलब्ध नहीं है। कृपया बाद में आएं। अगस्त महीने के रिटर्न का विवरण दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। पुणे के चाटर्ड एकाउंटेंट प्रीतम महूरे ने बताया, इस स्थिति से करदाता तनाव में है। महज दो हफ्ते पहले ही जीएसटीआर-3बी फार्म फाइलिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। उम्मीद के मुताबिक यह करदाताओं द्वारा फाइल किया गया पहला जीएसटी होता और इसी हफ्ते से करदाताओं ने जीएसटीआर-3बी फाइल करना शुरू किया था।एसकेपी बिजनेस कंसल्टिंग के भागीदार जिगर दोषी ने बताया, अगर समरी रिटर्न फाइल करने में सिस्टम बैठ गया है तो अगले कुछ महीनों में स्थिति काफी डरावनी प्रतीत हो रही है। क्योंकि हमें अंदाजा नहीं है कि उस समय क्या होगा, जबकि करदाताओं द्वारा इनवाइस अपलोड करते हुए विस्तृत जीएसटी रिटर्न फाइल किया जाएगा। अगस्त महीने का समरी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित है, जिसे सरकार ने शनिवार को अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। जीएसटीआर 3बी के अलावा करदाताओं को तीन फार्म और फाइल करने हैं, जिनमें जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-2 और जीएसटीआर-3 है। जुलाई माह के लिए ये तीनों फार्म क्रमश: 1 सितंबर से 5 सितंबर के बीच, 6 सितंबर से 19 सितंबर के बीच और 11 सितंबर से 15 सितंबर के बीच फाइल करने हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

करौली। ग्राम पंचायत चन्देलीपुरा व आसपास के क्षेत्र के लोग लगभग 3 वर्षौ से बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके यहाँ आज तक लाइट की व्यवस्था नही की गई है।    ग्रामीणों की समस्या को देखते हुये आज सपोटरा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीना ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंप इस समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन मे सपोटरा विधायक मीना ने कहा कि ग्रांम पंचायत चन्देलीपुरा, मनाखुर, नवलपुरा तथा आसपास के क्षेत्र के लोगो को डिमांड नोटिस जमा कराये हुये 3 वर्ष हो गये है लेकिन ग्रांम पंचायत मे पूरी तरह से बिजली व्यवस्था नही की गई है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पडता है। ज्ञापन देते समय विधायक मीना ने कहा कि बिजली आज के समय मे बहुत जरुरी है क्योंकि बिजली बिना कोई भी कार्य नही होता हैं। इस पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने ग्रांम पंचायत चन्देलीपुरा मे शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चालू कराने का आश्वासन दिया।साभार-khaskhabar.com   

Read More

पटना। बिहार के सीमांचल जिले सहित राज्य के 18 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने का दावा कर रही है, परंतु अभी भी कई ऐसेे इलाके हैं जहां के लोगों को राहत पहुंचने का इंतजार है। बिहार में बाढ़ से 1.21 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित है, जबकि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढक़र 202 तक पहुंच गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘राज्य के 18 जिलों के 164 प्रखंडों की 1.21 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।’’ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से 49 लोगों की मौत हुई है, जिस कारण इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार तक 202 तक पहुंच गई है।    अररिया में सबसे ज्यादा 42 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में 11, पूर्णिया में नौ, कटिहार में सात, पूर्वी चंपारण में 11, पश्चिमी चंपारण में 29, दरभंगा में 10, मधुबनी में 12, सीतामढ़ी में 31, शिवहर में चार, सुपौल में 13, मधेपुरा में नौ, गोपालगंज व सहरसा में चार-चार, मुजफ्फरपुर में एक, खगडिय़ा में तीन तथा सारण में दो व्यक्ति की मौत हुई है।अधिकारियों का कहना है, ‘‘बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी से घिरे 6.25 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में 1,336 राहत शिविर खोले गए हैं, जिसमें करीब 4.22 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। 1,879 सामुदायिक रसोई खोली गई है, जिसमें लोगों को लंगर की तरह खाना खिलाया जा रहा है।’’    आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रभावित जिलों में लगातार सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगी हुई है। इन 18 जिलों में एनडीआरएफ की 28 टीम के 1,152 जवान अपनी 118 नौकाओं और एसडीआरएफ की 16 टीम के 446 जवान अपनी 92 नौकाओं तथा सेना के 630 जवान एवं 70 नौकाओं के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।’’ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ चिकित्सकों का चलंत दस्ता भी प्रभावित इलाकों में लगा हुआ है। इसके अलावे कई सरकारी और निजी नावों को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। वैसे राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीमांचल क्षेत्रों में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। इस बीच सीमांचल के क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी घटने की सूचना है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि सभी प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक दवाएं, ब्लीचिंग पाउडर एवं सर्पदंश से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आगामी विधानससभा चुनावों में नए चेहरों की बात को नकारते हुए कहा है कि अधिकांश पुराने टिकट नहीं बदले जाएंगे। इस बार टिकट में कोई भाई-भतीजावाद नहीं चलने वाला। आगामी चुनाव अधिकतर पुराने चेहरों पर ही लड़ा जाएगा। डरोह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा का तंज करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा भले ही 50 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है लेकिन कांग्रेस का लक्ष्य इससे बड़ा होगा। कांग्रेस फिर से प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी। पार्टी बदलू सदस्यों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई व्यक्ति भाजपा में नहीं जाएगा। पूरी पार्टी एकजुट है। भाजपा में मतभेद हो सकता है लेकिन कांग्रेस में सब ठीक है। डरोह पीटीसी से पुलिस अकादमी को शिमला बदलने पर उठी चर्चा पर भी सीएम ने विराम लगा दिया। सीएम ने कहा कि डरोह से पुलिस अकादमी नहीं बदली जाएगी। यह डरोह में ही रहेगी। कोटखाई में गुड़िया प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जब इस मामले में प्रदेश सरकार काम कर रही थी तो विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया। अब सीबीआई ने तीन माह का समय मांगा तो क्यों शोर नहीं मच रहा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे के प्रदेश दौरे में सभी जगह कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। इस अवसर पर उन्होंने पीटीसी डरोह परिसर में 1000 लीटर के पानी के टैंक और पाइप लाइन बदलने के लिए 25 लाख और परिसर में सौर ऊर्जा लाइटें स्थापित करने के लिए 20 लाख और परिसर के सभी भवनों में बायो-डाइजेस्टर्स के लिए 6.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।   इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, डीजीपी सोमेश गोयल, सीपीएस जगजीवन पाल, विधायक यादविंद्र गोमा, अजय महाजन और संजय रत्न समेत कई लोग मौजूद रहे। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद लडक़ी को जन्म देने वाली 10 वर्षीया नाबालिग को मुआवजा देने की मांग संबंधी याचिका पर शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा। पीडि़ता ने गुरुवार को एक लडक़ी को जन्म दिया था। न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की सदस्यता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह की याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा।    जयसिंह ने पीडि़ता के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा तय किए जाने की मांग की है। जयसिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पीडि़ता के माता-पिता को 10,000 रुपये की मामूली रकम दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। जयसिंह ने पीठ से कहा कि पीडि़ता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपये में से तीन लाख रुपये उसे तत्काल दिए जाने चाहिए।   उन्होंने पीठ से कहा कि शेष सात लाख रुपये ऐसे खाते में जमा किया जाना चाहिए, जिसका इस्तेमाल पीडि़ता के पिता उसके कल्याण के लिए कर सकें। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। असम और बिहार जहां भारी बाढ़ में डूबे हैं, वहीं, चीन ने इस साल ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों का हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा नहीं किया है, जैसा कि करता आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां बताया, इस साल 15 मई तक चीन की तरफ से हमें आंकड़े नहीं मिले हैं। असम और बिहार में बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों हेक्येय्टर की जमीन पानी में डूबी है। भारत और चीन के बीच विशेषज्ञ स्तर का तंत्र मौजूद है जिसे भारत-चीन विशेषज्ञ स्तर तंत्र कहते हैं। इसकी स्थापना साल 2006 में हुई थी और कुमार ने बताया कि इसकी पिछली बैठक पिछले साल हुई थी।   उन्होंने कहा, दो एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एक साल 2013 में तो दूसरा 2015 में। इसके मुताबिक चीन हर साल सतलुत और ब्रह्मपुत्र नदियों का हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा करेगा। यह आंकड़े हर साल मॉनसून के दौरान 15 मई से 15 अक्टूबर के बीच साझा किए जाते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या डोकलाम में भडक़े तनाव के कारण चीन आंकड़े साझा नहीं कर रहा। प्रवक्ता ने कहा अभी ऐसा कहना जल्दीबाजी होगी।   विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, मैं 15 अगस्त को पैंगोंग त्सो में हुई घटना की पुष्टि कर सकता हूं। बाद में दोनों पक्षों के स्थानीय सेना कमांडरों ने इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि इस तरह की घटनाएं किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। हमें (सीमा पर) शांति बनाए रखना चाहिए। बताया जा रहा है कि चीनी जवानों ने पैंगोंग झील के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें भारतीय जवानों ने रोक दिया। इसे लेकर तेज झड़प हुई और सैनिकों में एक घंटे से ज्यादा समय तक गतिरोध चला जिस दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने पथराव किया।यह पूछे जाने पर कि क्या मुद्दे को दोनों पक्षों की सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) में उठाया गया, कुमार ने कहा कि इस तरह की बैठकों का विवरण साझा नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि हाल में दो बीपीएम हुई हैं। एक नाथू ला में व दूसरी चुसुल में। उन्होंने कहा कि एक बीपीएम सिक्किम क्षेत्र के नाथू ला में एक सप्ताह पहले हुई थी जबकि एक लद्दाख के चुसुल में 16 अगस्त को हुई। उन्होंने कहा कि बीपीएम दो देशों के बीच में विश्वास निर्माण के उपायों का हिस्सा है। सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्र में भारत व चीन के जवानों के बीच चल रहे गतिरोध पर कुमार ने कहा कि भारत, चीन के साथ परस्पर स्वीकार्य समाधान के लिए अपना प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने कहा, जैसा कि हमने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के सुचारु विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति महत्वपूर्ण शर्त है।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी। लेकिन, मुजफ्फरनगर के पास ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री घायल बताए जा रहे है।    प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसा इतना जबर्दस्त है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरकर आसपास के घरों में जा घुसे।   बताया जा रहा है कि अगला स्टेशन करीब 25 किलो मीटर की दूरी पर है, ऐसे में राहत के लिए रेलकर्मियों को आने में देरी हो रही है। इधर, ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण डिब्बों के अंदर फंसे लोगों को बचाने में लगे हुए है। घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे है।    लाइव अपडेट   -गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने का काम शुरू। -घायल लोगों का मौके पर ही चल रहा है उपचार। -यूपी एटीएस की टीम डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व मे रेल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना।  -रेल मंत्री का ट्वीट, घटनास्थल पर मेडिकल वैन रवाना की गई हैं। पीडि़तों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। -रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। -अपुष्ट खबरों के मुताबिक 6 लोगों के मरने की खबर। -रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 5 बजकर 46 मिनट पर हादसा हुआ। -घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही है। -रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। -शुरूआत में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। -ट्रेन हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन रोका। -पटरी से उतरकर एक डिब्बा घर में जा घुसा। -राहत और बचाव कार्य मेें जुटे ग्रामीण। -एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए तैयार। -दो यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल। -ट्रेन के 6 डिब्बे खतौली के पास पटरी से उतरे। -उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई। साभार-khaskhabar.com       

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी। लेकिन, मुजफ्फरनगर के पास ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री घायल बताए जा रहे है।    प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसा इतना जबर्दस्त है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरकर आसपास के घरों में जा घुसे।   बताया जा रहा है कि अगला स्टेशन करीब 25 किलो मीटर की दूरी पर है, ऐसे में राहत के लिए रेलकर्मियों को आने में देरी हो रही है। इधर, ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण डिब्बों के अंदर फंसे लोगों को बचाने में लगे हुए है। घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे है।    लाइव अपडेट   -गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने का काम शुरू। -घायल लोगों का मौके पर ही चल रहा है उपचार। -यूपी एटीएस की टीम डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व मे रेल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना।  -रेल मंत्री का ट्वीट, घटनास्थल पर मेडिकल वैन रवाना की गई हैं। पीडि़तों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। -रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। -अपुष्ट खबरों के मुताबिक 6 लोगों के मरने की खबर। -रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 5 बजकर 46 मिनट पर हादसा हुआ। -घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही है। -रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। -शुरूआत में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। -ट्रेन हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन रोका। -पटरी से उतरकर एक डिब्बा घर में जा घुसा। -राहत और बचाव कार्य मेें जुटे ग्रामीण। -एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए तैयार। -दो यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल। -ट्रेन के 6 डिब्बे खतौली के पास पटरी से उतरे। -उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई। साभार-khaskhabar.com       

Read More

लखनऊ। यूपी सरकार ने फसल ऋण मोचन योजना के तहत पात्र किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ गुरूवार को किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ स‌िंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्मृत‌ि उपवन में मौजूद रहे। इस दौरान 7000 से ज्यादा किसानों को ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सीएम ने कहा कि ये योजना हम तीन चरणों में लागू करेंगे। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। योगी ने कहा कि ये किसानों का अधिकार है जो उन्हें मिलना ही था।हमनें किसानों के उपर कोई उपकार नहीं किया है। हमने सिर्फ उनका सम्मान उन्हें वापस लौटाया है। किसानों का पैसा उनके खातों में सीधा रुपया ट्रांसफर होगा। उन्होंने कहा कि 15 साल से यूपी में जात‌ि की राजनीत‌ि हो रही थी। पहली बार किसानों के मुद्दे पर ध्यान दिया जा रहा है। हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे किसानों की जमीन कोई हड़प नहीं पाएगा। वहीं राजनाथ स‌िंह ने कहा हमने अपनी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं आने द‌िया। राजनाथ ने कहा क‌ि 100 द‌िन के अंदर कर्जमाफ करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए मैं यूपी सरकार को बधाई देता हूं। बता दें कि इस कर्ज माफी का लाभ का लाभ सूबे के 86 लाख लोगों को मिलेगा। 70 लाख से अधिक किसानों का वेरिफिकेशन हो चुका है।इसके बाद 5 सितंबर को जिलों में प्रभारी मंत्री कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगे।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई । सहारा चिट फंड स्कैम मामले में 5000 करोड़ रुपए जमा करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहारा की ऐंबी वैली की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड रुपये रखा है। ज्ञातव्य है कि आज सोमवार को  बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी सुब्रत रॉय को झटका देते हुए महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया। इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।    बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए। ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी। यह परियोजना 6,761.64 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में बताते हुए कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है। ज्ञातव्य है कि पुणे जिले में बसाई गई यह वैली बहुत शानदार है। मुंबई से 120 किमी की दूर लोनावाला के पास मुंबई-पुणे हाईवे पर पहाडियों के बीच बसा यह एक हाई फाई शहर है। मुलसी डेम के पास कुल 10,600 एकड में ऐम्बी वैली फैली हुई है। इसके चारों ओर पहाडी इलाका है। इस सिटी का दीदार करने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More