BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

LIVE:यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, 20 जख्मी

LIVE:यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, 20 जख्मीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी। लेकिन, मुजफ्फरनगर के पास ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री घायल बताए जा रहे है। 

 

प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसा इतना जबर्दस्त है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरकर आसपास के घरों में जा घुसे।

 

बताया जा रहा है कि अगला स्टेशन करीब 25 किलो मीटर की दूरी पर है, ऐसे में राहत के लिए रेलकर्मियों को आने में देरी हो रही है। इधर, ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण डिब्बों के अंदर फंसे लोगों को बचाने में लगे हुए है। घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे है। 

 

लाइव अपडेट

 

-गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने का काम शुरू।

-घायल लोगों का मौके पर ही चल रहा है उपचार।

-यूपी एटीएस की टीम डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व मे रेल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना। 

-रेल मंत्री का ट्वीट, घटनास्थल पर मेडिकल वैन रवाना की गई हैं। पीडि़तों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

-रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

-अपुष्ट खबरों के मुताबिक 6 लोगों के मरने की खबर।

-रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 5 बजकर 46 मिनट पर हादसा हुआ।

-घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही है।

-रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

-शुरूआत में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

-ट्रेन हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन रोका।

-पटरी से उतरकर एक डिब्बा घर में जा घुसा।

-राहत और बचाव कार्य मेें जुटे ग्रामीण।

-एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए तैयार।

-दो यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल।

-ट्रेन के 6 डिब्बे खतौली के पास पटरी से उतरे।

-उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More