देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आगामी विधानससभा चुनावों में नए चेहरों की बात को नकारते हुए कहा है कि अधिकांश पुराने टिकट नहीं बदले जाएंगे। इस बार टिकट में कोई भाई-भतीजावाद नहीं चलने वाला। आगामी चुनाव अधिकतर पुराने चेहरों पर ही लड़ा जाएगा। डरोह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा का तंज करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा भले ही 50 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है लेकिन कांग्रेस का लक्ष्य इससे बड़ा होगा। कांग्रेस फिर से प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी। पार्टी बदलू सदस्यों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई व्यक्ति भाजपा में नहीं जाएगा। पूरी पार्टी एकजुट है। भाजपा में मतभेद हो सकता है लेकिन कांग्रेस में सब ठीक है। डरोह पीटीसी से पुलिस अकादमी को शिमला बदलने पर उठी चर्चा पर भी सीएम ने विराम लगा दिया। सीएम ने कहा कि डरोह से पुलिस अकादमी नहीं बदली जाएगी। यह डरोह में ही रहेगी। कोटखाई में गुड़िया प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जब इस मामले में प्रदेश सरकार काम कर रही थी तो विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया। अब सीबीआई ने तीन माह का समय मांगा तो क्यों शोर नहीं मच रहा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे के प्रदेश दौरे में सभी जगह कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। इस अवसर पर उन्होंने पीटीसी डरोह परिसर में 1000 लीटर के पानी के टैंक और पाइप लाइन बदलने के लिए 25 लाख और परिसर में सौर ऊर्जा लाइटें स्थापित करने के लिए 20 लाख और परिसर के सभी भवनों में बायो-डाइजेस्टर्स के लिए 6.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, डीजीपी सोमेश गोयल, सीपीएस जगजीवन पाल, विधायक यादविंद्र गोमा, अजय महाजन और संजय रत्न समेत कई लोग मौजूद रहे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
विधानसभा चुनाव में हार से इंडिया गंठबंधन में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें !
राजस्थान विधानसभा चुनाव - कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, भरतपुर रालोद के लिए छोड़ा
20-21 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र अवैध : पंजाब के राज्यपाल