देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । सहारा चिट फंड स्कैम मामले में 5000 करोड़ रुपए जमा करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहारा की ऐंबी वैली की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड रुपये रखा है। ज्ञातव्य है कि आज सोमवार को
बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी सुब्रत रॉय को झटका देते हुए महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया। इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।
बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारी किए। ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी। यह परियोजना 6,761.64 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में बताते हुए कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है। ज्ञातव्य है कि पुणे जिले में बसाई गई यह वैली बहुत शानदार है। मुंबई से 120 किमी की दूर लोनावाला के पास मुंबई-पुणे हाईवे पर पहाडियों के बीच बसा यह एक हाई फाई शहर है। मुलसी डेम के पास कुल 10,600 एकड में ऐम्बी वैली फैली हुई है। इसके चारों ओर पहाडी इलाका है। इस सिटी का दीदार करने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।
साभार-khaskhabar.com












