पंचकूला। डेरा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों द्वारा किए जा रहे उपद्रव को देखते हुए हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने डेरा की सारी संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि डेरे की संपत्ति को बेचकर सरकारी व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। आपको बता दें कि पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकूला में हिंसा में 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। पंचकूला में करीब 4 घंटे से हिंसा हो रही है। शहर में 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। ऐसे में खबर यह भी आ रही है कि हरियाणा पंजाब की आग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। हालात बिगड़ते देख हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। लाइव अपडेट- - पंजाब: संगरूर व मोगा में कर्फ्यू - कोर्ट ने सीधे-साधे राम रहीम को बुला लिया: : साक्षी महाराज - एक शिकायतकर्ता सही या करोड़ों समर्थक: साक्षी महाराज - नुकसान के लिए न्यायालय भी जिम्मेदार: साक्षी महाराज - भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश: साक्षी महाराज - करोड़ों भक्तों की बात नहीं सुन रहा कोर्ट: साक्षी महाराज - रेप के दोषी राम रहीम के बचाव में आए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज - गृहमंत्री ने सुबह 11 बजे बैठक बुलाई, जिले के हालात जानेंगे - हरियाणा: पंचकूला, कैथल व सिरसा में कर्फ्यू - राष्ट्रपति ने हरियाणा हिंसा की निंदा की - गृहमंत्री ने हरियाणा के हर जिले की रिपोर्ट मांगी - नोएडा, गाजियाबाद में भी लगी धारा 144 - मरने वालों की संख्या 28 पहुंची, 250 से ज्यादा घायल - उत्तरप्रदेश के 5 शहरों में धारा 144 लगाई - राष्ट्रपति कोविंद ने की शांति की अपील - मरने वालों की संख्या 26 पहुंची - पंचकूला में हादसों का जायजा लेने रवाना हुए खट्टर - पंचकूला के सरकारी अस्पताल में बढ़ाई सुरक्षा - दिल्ली में बीजेपी दफतर की सुरक्षा बढ़ाई - 3 उपद्रवी की गिरफ्तारी - सिरसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत, 3 घायल - नोएडा में धारा 144 लागू, दिल्ली में बढ़ाई सुरक्षा - डेरा के 1000 समर्थक हिरासत में - एक हजार से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान करने की सूचना - अरूण जेटली ने की राजनाथ से मुलाकात - अपराधिक प्रवृति की लोगों से सावधान, लोग हिंसा से बचें: मुख्यमंत्री - चंड़ीगढ़ में 12 की मौत - मृतकों की संख्या 25 पहुंची, 200 से ज्यादा घायल - स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में: गृहमंत्री राजीव महर्षि - घायलों की संख्या 200 के करीब पहुंची - सरकारी अधिकारियों को दी जा सकती है सुरक्षा - राम रहीम को रोहतक लाया गया - सिरसा में आर्मी का फ्लैग मार्च, रोहतक में सीआरपीएफ पहुंची - सरकार मान रही है स्थिति नियंत्रण में, दूसरी तरफ हिंसा - हमारे साथ अन्याय हुआ है, अपील करेंगे: डेरा सच्चा - कोर्ट के फैसले पर डेरा का पहला बयान जारी - चंड़ीगढ़ पहुंच सकते हैं डेरा के उपद्रवी समर्थक - पंचकूला में अब तक 13 की मौत, बच्चे भी शामिल - करोड़ों की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा - हाईकोर्ट: संपत्ति बेचकर हो नुकसान की भरपाई - अब तक मरने वालों की संख्या 13 पहुंची - सिरसा: शाहपुर बेगू में सरकारी मिल्क प्लांट फूंका - ड्रोन से रखी जा रही है हालातों पर नजर - अब तक मरने वालों की संख्या 12 पहुंची - राम रहीम की सारी संपत्ति होगी जब्त - डेरा की संपत्ति से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व सरकारी कार्यालय को हुए नुकसान की होगी भरपाई - डेरा की सारी संपत्ति जब्त करने के आदेश - डेरे को करनी पड़ेगी इस उपद्रव की भरपाई: हाईकोर्ट - हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - कैथल में बिजली घर में आग लगाई - पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने शांति बहाली की अपील की - 100 से ज्यादा घायलों के अस्पताल पहुंचने की सूचना - हरियाणा-पंजाब से होकर उत्तरप्रदेश और दिल्ली पहुंचा उपद्रव - 4 राज्यों में फैली हिंसा की आग - दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई - दिल्ली के आनंद विहार इलाके में खाली खड़ी ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लगाई - हालात पर हमारी कड़ी नजर: खट्टर - पंजाब के मलोट रेलवे स्टेशन को आग के हवाले किया - डीटीसी की दो बसों को किया आग के हवाले - दिल्ली में 7 जगहों पर हिंसा की खबरें - आनंद विहार, मंगोलपुरी, ख्याला इलाके में हिंसा - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की शांति की अपील - हरियाणा-पंजाब से दिल्ली पहुंची उपद्रव की आग - पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची - यूपी के लोनी में बस को आग लगाई - गृहमंत्री ने गृह सचिव व आईबी चीफ से बात की - मोगा में रेलवे स्टेशन पर आगजनी की कोशिश - उपद्रवियों का पुलिस से हुआ सामना, आसू गैंस के गोले छोड़े, कई पुलिसकर्मी घायल - कई इलाकों में डेरा समर्थकों की पत्थरबाजी, कई घायल - एंबुलेंस घायलों से भरी, 70 से ज्यादा घायलों की जानकारी - पंचकूला के रिहायशी इलाकों की बिजली काटी - कई गाड़ियों को किया आग के हवाले - धुएं के गुबार में छिप गया पंचकूला - मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई - पंचकूला में बाइक सहित बसों को आग लगाई - सीआरपीएफ की 10 टुकड़ियों की तैनाती, आर्मी की 6 टुकड़ियां बुलाई - पंजाब: पटियाला के एक स्कूल में आगजनी की कोशिश - मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई - हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई - पंचकूला के रिहायशी इलाकों में घुसे डेरा समर्थक - सेना की आसू गैस छोड़कर भीड़ तितर-भीतर करने की कोशिश - राजनाथ सिंह ने हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की - संगरूर के पावर स्टेशन को फूंका - संगरूर में तहसील आॅफिस में आग लगाई - हरियाणा के पंचकूल में हालात तनावपूर्ण - हरियाणा के सिरसा में बाबा के समर्थकों का उग्र प्रदर्शन - बरनाला में टेलीफोन एक्सेंज को फूंका -पंचकूला में 100 से ज्यादा गाडियां फूंकी - बंठिडा और फिरोजपूर में कर्फ्यू लगाया गया - राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली में भी हाई अर्लट जारी - संगरूर : तहसील दफ्तर में भी लगाई आग - संगरूर: डेरा समर्थकों ने पावर हाऊस को फूंका - राम रहीम के फैसले के बाद भडकी हिंसा - पंचकूला में हिंसा में 3 लोगों की मौत - कई इलाकों में डेरा समर्थकों का पत्थराव - राम रहीम के फैसले के बाद पंचकूला में तनाव - पंजाब में भी डेरा समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन - पंजाब के फिरोजपूर में कर्फ्यू लगाया गया - राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक ले जाया जा सकता है : सूत्र - मुक्तसर के मलोट रेलवे स्टेशन को फूंका - पंचकूला में मीडिया और बाबा के समर्थकों में झड़प - पंचकूला कोर्ट के बाहर समर्थकों का भारी हंगामा - उपद्रवियों ने मनसा में दो गाडियां फूंकी - पंजाब मे 2 रेलवे स्टेशन में आग लगाई -बाबा को पंचकूला से अंबाला जेल ले जाया जा रहा है। -कार्यवाही के दौरान केवल 7 लोग कोर्ट के भीतर मौजूद रहे। -हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। -15 साल बाद मामले में फैसला आया। -मामले में हरियाणा के 12 जिलों में तनाव है। मोबाइल इंटरनेट, ट्रेन और बस सर्विस ठप आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ऐलान किया जा चुका है। इतना ही नहीं अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों में बस सर्विस को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












