देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पंचकुला। यहां स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी। डेरा प्रमुख पर उनकी एक पूर्व शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। फैसला सुनते ही राम रहीम कोर्ट में अपने होश खो बैठे। राम रहीम कोर्ट से सीधा पंचकूला से अंबाला जेल जा रहे हैं, उन्हें कस्टडी में लिया गया है। हरियाणा के कई शहरों की बिजली काट दी गई है। हालात को देखते हुए पंचकूला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है।
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने की खबर से देशभर में फैले राम रहीम के लाखों समर्थकों में दुख की लहर फैल गई है। खासकर हरियाणा और पंजाब में तो समर्थकों की भीड़ ने सरकार के हाथ-पैर फुला दिए हैं।मोबाइल इंटरनेट, ट्रेन और बस सर्विस ठप
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ऐलान किया जा चुका है। इतना ही नहीं अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों में बस सर्विस को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लखीमपुर खीरी हिंसा पर विपक्ष के आक्रामक तेवर - भाजपा की यह होगी रणनीति, यहां पढ़ें
प. बंगाल हिंसा पर NHRC की रिपोर्ट पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, जानें NHRC के बारे में सबकुछ
भारतीय जवानों ने दक्षिण सूडान में सांप्रदायिक हिंसा से ग्रस्त घटनाओं को किया काबू, 135 सैनिकों को मिले पदक