देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली/चंडीगढ। हरियाणा और पंजाब में कानून एवं व्यवस्था बिगडऩे से प्रभावित हुई रेलगाडिय़ों का संचालन दोबारा बहाल कर दिया गया है। रेलवे ने रविवार को बताया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद रेलगाडिय़ों को बहाल कर दिया गया है। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया, ‘दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-चंडीगढ़, मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबारा मार्गों की सभी रेलगाडिय़ों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि दिल्ली-रोहतक-बटिंठा खंड के लि सुरक्षा क्लीयरेंस का अभी भी इंतजार है और अभी तक 25 रेलगाडिय़ों को बहाल कर दिया गया है। दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद भडक़ी हिंसा के बाद से हरियाणा और पंजाब जाने वाली 600 से अधिक रेलगाडिय़ां प्रभावित हुई थीं। इस हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार